जेडी न्यूज़ विज़न…..
गोरखपुर ,04 जून: : गैर इरादतन हत्या का अपराध कारित करने के आरोप में 02 नफर अभियुक्त गिरफ्तार*
हत्या के अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक उत्तरी के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी चौरी चौरा के पर्यवेक्षण में व थानाध्यक्ष झंगहा के नेतृत्व में मय पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 298/2026 धारा 191(2),115(2),333,105 भा0न्या0सं0 से संबंधित वांछित अभियुक्त 1.आकाश व 2. टुल्लन को गिरफ्तार किया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
*घटना का संक्षिप्त विवरण-*
दिनांक 01.06.2026 को अभियुक्तगण द्वारा वादिनी के घर में घुसकर वादिनी व वादिनी के पति को मारा पीटा गया, जिसमें वादिनी के पति को चोटे आयी और इलाज के दौरान डॉक्टर द्वारा वादिनी के पति को मृत घोषित कर दिया गया । जिसके संबंध में थाना स्थानीय पर प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा उपरोक्त पंजीकृत किया गया ।
*गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पता-*
1. आकाश पुत्र टुल्लन निवासी ग्राम बौठा थाना झंगहा जनपद गोरखपुर
2. टुल्लन पुत्र स्व0 चौथी निवासी ग्राम बौठा थाना झंगहा जनपद गोरखपुर
*गिरफ्तारी के अभियोग का विवरण-*
मु0अ0सं0 298/2026 धारा 191(2),115(2),333,105 भा0न्या0सं0 थाना झंगहा जनपद गोरखपुर
*गिरफ्तारी की टीम-*
1. थानाध्यक्ष अनुप सिंह थाना झंगहा जनपद गोरखपुर
2. व0उ0नि0 अश्विनी कुमार चौबे थाना झंगहा जनपद गोरखपुर
3. उ0नि0 संजय गिरी थाना झंगहा जनपद गोरखपुर
4. कां0 मनीष यादव थाना झंगहा जनपद गोरखपुर
5. कां0 राजकुमार सिंह थाना झंगहा जनपद गोरखपुर
Jd News Vision