Breaking News

तालाब की भूमि पर बने अवैध मकानों व दुकानों पर बुलडोजर से की गई कारवाई…

जेडी न्यूज़ विज़न…..

(सुरेन्द्र कुमार वर्मा)

 

बाराबंकी: : कुर्सी के अनवारी में सड़क किनारे तालाब की भूमि पर बने अवैध मकानों व दुकानों पर उपजिलाधिकारी फतेहपुर के नेतृत्व में बुलडोजर से कारवाई की गई। गाटा संख्या संख्या 1056 जो सरकारी अभिलेखों में तालाब दर्ज है। उस पर कस्बे के कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर उस पर दुकानें व मकान बना लिए थे। शुक्रवार को एसडीएम फतेहपुर कार्तिकेय सिंह के नेतृत्व में गठित राजस्व व पुलिस टीम ने बुल्डोजर से करीब एक दर्जन से अधिक मकानों व दुकानों पर कारवाई की। प्रसाशन की इस कार्रवाई से लोगों में सड़क पर कोहराम मच गया। लोगों ने आनन-फानन में अपने मकान व दुकानों से सामान निकालना शुरू कर दिया। इस मौके पर सीईओ फतेहपुर जगतराम कनौजिया,नायब तहसीलदार अन्नू सिंह, कानून गो कैलाश बहादुर,लेखपाल क्षितिज तिवारी,प्रिंस शर्मा,सर्वेश यादव,राकेश एवं कुर्सी थाना प्रभारी कृष्णकांत सिंह सहित पुलिस बल मौजूद रहा लोगों की जिन्दगी पर की कमाई ध्वस्त हो गई।

About admin

Check Also

भारतीय जनता पार्टी बरहज देहात मंडल की मासिक बैठक संपन्न

जेडी न्यूज विजन.. (अरुण कुमार राव) शक्ति केंद्र बारा दीक्षित के अश्वनी दीक्षित के कैंप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *