Breaking News

रेलवे ट्रैक के किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव…

जेडी न्यूज विजन….

तिलहर/शाहजहांपुर : : तिलहर कोतवाली क्षेत्र में रेलवे फाटक के पास मंगलवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव रेलवे ट्रैक के किनारे पड़ा होने की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह करीब 5 बजे स्थानीय लोगों ने रेलवे फाटक से कुछ दूरी पर एक व्यक्ति का शव पड़ा देखा। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस और जीआरपी को दी गई। सूचना मिलते ही जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की।
प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि व्यक्ति की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।
जीआरपी ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मृतक की शिनाख्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

About admin

Check Also

आर्य समाज की विवाह प्रक्रिया हुई ऑनलाइन…

Jdnews Vision….   लखनऊ 21 सितम्बर: : आर्य प्रतिनिधि सभा उ0प्र0 द्वारा प्रदेश में संचालित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *