Breaking News

अंतरराज्यीय चोर गिरोह का खुलासा, 7.50 किलो सोना बरामद:बिलासपुर, एसओजी और तेलंगाना पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

जेडी न्यूज विजन….

बिलासपुर  : : पुलिस, एसओजी और तेलंगाना पुलिस ने एक संयुक्त कार्रवाई में अंतरराज्यीय चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस अभियान में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उनके पास से लगभग 12 करोड़ रुपये मूल्य का 7 किलो 50 ग्राम सोना और बड़ी मात्रा में चांदी के आभूषण बरामद किए हैं।

पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीणा ने बताया कि यह कार्रवाई तेलंगाना के साइबराबाद कमिश्नरेट के गचीबौली थाने में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 331(3)/306 बीएनएस के तहत की गई है। तेलंगाना पुलिस से मिली सूचना के आधार पर बिलासपुर पुलिस और एसओजी टीम ने मिलकर थाना बिलासपुर क्षेत्र से इन आरोपियों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान कमल (पुत्र जनमन्त, निवासी ग्राम पथैया, थाना मोतीपुर, जिला कंचनली, नेपाल), कल्पना (पत्नी कमल, निवासी नियामक अछाम, राज्य सुदूरपश्चिम, नेपाल) और विमला (पत्नी केवल, निवासी ग्राम पथैया, थाना मोतीपुर, जिला कंचनली, नेपाल) के रूप में हुई है। पुलिस ने तीनों को एक लाल रंग की स्विफ्ट डिजायर कार से पकड़ा।

बरामद किए गए सोने के आभूषणों में कड़े, चूड़ियां, हार, मंगलसूत्र, अंगूठियां, झुमके, नथ, सिक्के और सोने के बिस्कुट शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, चांदी के टॉप्स, पिन और अन्य आभूषण भी मिले हैं। पुलिस के मुताबिक, बरामद सोने का कुल वजन लगभग 7.50 किलोग्राम है।

एसपी सोमेन्द्र मीणा ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। गिरोह के अन्य सदस्यों और अन्य राज्यों में हुई चोरी की वारदातों के संबंध में भी जांच जारी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अंतरराज्यीय अपराधियों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा और संगठित अपराध में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

इस कार्रवाई के दौरान आयोजित प्रेस वार्ता में तेलंगाना पुलिस के अधिकारी भी मौजूद थे। उन्होंने रामपुर पुलिस के साथ मिलकर इस अभियान को सफल बनाया। पुलिस इस बरामदगी को अंतरराज्यीय अपराध के खिलाफ एक बड़ी सफलता मान रही है।

सुषमा बंजारे

विशेष संवाददाता

छत्तीसगढ

About admin

Check Also

शराब पीने के पैसा मांगने नहीं देने पर मारपीट करने वाले फरार आरोपी को किया गया गिरफ्तार….

Jdnews Vision…. बिलासपुर (छ.ग.) :शराब पीने के पैसा मांगने नहीं देने पर मारपीट करने वाले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *