जेडी न्यूज विजन …
*10 जून 2026…
बिलासपुर: : केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे “12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के” अभियान के तहत वरिष्ठ भाजपा नेता एवं नगर विधायक अमर अग्रवाल ने बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न जनसंपर्क, सेवा एवं जनकल्याण कार्यक्रमों में भाग लिया।

अभियान की शुरुआत विनोबा नगर स्थित शिव मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके बाद सरस्वती पार्क में वृक्षारोपण किया गया तथा क्षेत्रवासियों की पेयजल सुविधा के लिए नवीन ट्यूबवेल का शुभारंभ किया गया। इस दौरान अमर अग्रवाल ने कहा कि जनसुविधाओं का विस्तार और नागरिकों की मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति भाजपा की प्राथमिकता है।
विशेष जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत उन्होंने विनोबा नगर, क्रांति नगर, विद्या नगर, सिंधी कॉलोनी, अयोध्या नगर, शांति नगर, तिलक नगर तथा रामा वर्ल्ड क्षेत्र में घर-घर संपर्क कर नागरिकों से संवाद किया। इस दौरान केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों की जानकारी साझा करते हुए नागरिकों के सुझाव भी प्राप्त किए।
अभियान के तहत तार बहार स्थित स्वतंत्रता सेनानी शिला परिसर तथा अरपा तट स्थित अटल स्मारक परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर श्रमदान किया गया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है और जनभागीदारी से ही स्वच्छ एवं विकसित भारत का लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।

प्रगति पथ यात्रा के अंतर्गत अमर अग्रवाल ने बिलासपुर रेलवे स्टेशन में चल रहे आधुनिकीकरण एवं निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की पहल से बिलासपुर रेलवे स्टेशन को आधुनिक सुविधाओं से युक्त विश्वस्तरीय स्वरूप दिया जा रहा है, जिससे यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और शहर की पहचान और मजबूत होगी। इसके साथ ही उन्होंने अरपा तट पर निर्मित अटल पथ का भी निरीक्षण कर इसे शहर के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण परियोजना बताया।
अभियान के दौरान “एक पेड़ माँ के नाम” कार्यक्रम के तहत तिलक नगर क्षेत्र में वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण और हरित विकास के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने का संदेश दिया गया।

सामाजिक एवं धार्मिक आयोजनों के तहत अमर अग्रवाल ने सरकंडा स्थित श्रीमद्भागवत कथा तथा लोधीपारा में आयोजित शिवपुराण कथा में शामिल होकर कथा श्रवण किया। उन्होंने इन आयोजनों को समाज में सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक मूल्यों को सुदृढ़ करने वाला बताया।
अमर अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में देश ने विकास, सुशासन और जनसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। इसी संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के लिए भाजपा का यह अभियान लगातार विभिन्न सेवा और जनजागरण कार्यक्रमों के माध्यम से संचालित किया जा रहा है
Jd News Vision