Breaking News

शराब पीने के पैसा मांगने नहीं देने पर मारपीट करने वाले फरार आरोपी को किया गया गिरफ्तार….

Jdnews Vision….

बिलासपुर (छ.ग.) :शराब पीने के पैसा मांगने नहीं देने पर मारपीट करने वाले फरार आरोपी को किया गया गिरफ्तार….

मामले का सक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी राजेश टुटेजा पिता स्व रामशरण टुटेजा उम्र 60 वर्ष निवासी पंजाबी कालोनी दयालबंद बिलासपुर के द्वारा थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 31.08.26 शाम 07.30 बजे मधुबन शराब भट्टी के पास आरोपी किशन यादव एवं अंकित रजक के द्वारा प्रार्थी के पुत्र मोहनीश दुटेजा से शराब पीने के लिये पैसा मांगने पर नहीं देने से मधुबन शराब भट्टी के पास अरोपीगणों के द्वारा हाथ, मुक्का एव लात से मारपीट किये थे। प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली में, अपराध क्रमांक 499/26 धारा 296, 119 (1), 115 (2), 3 (5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। प्रकरण में आरोपीगण घटना दिनांक से फरार थे आरोपी किशन यादव पिता रामायण यादव उम्र 30 वर्ष निवासी करबला कुम्हारपारा थाना सिटी कोतवाली जिला बिलासपुर छ.ग. को दिनांक 07.09.26 गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था एवं उसके साथी आरोपी अंकित रजक जो घटना दिनांक से फरार था, जिसे दिनांक 15.09.26 को घेराबंदी कर दयालबंद से पकडा गया एवं अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर जुर्म घटित करना स्वीकार किया है प्रकरण में आरोपी अंकित रजक को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है ।

About admin

Check Also

महिला से छेडखानी गाली गलौच 02 बदमाश को तोरवा पुलिस ने किया गिरफ्तार.. 

Jdnews Vision…. बिलासपुर (छ.ग .): :   महिला से छेडखानी गाली गलौच 02 बदमाश को तोरवा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *