Breaking News

कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी का जन्मोत्सव मनाएगा तुलसीपुर…

जेडी न्यूज विजन….

तुलसीपुर/बलरामपुर: : प्रदेश के औद्योगिक व निवेश प्रोत्साहन मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी के आगामी 12 जुलाई को पुनर्प्राप्त जन्मोत्सव को भव्य रूप से मनाने को लेकर वैश्य समाज के देवीपाटन मण्डल प्रभारी नारायण केसरवानी ने तुलसीपुर में वैश्य समाज के साथ बैठक की।
ज़िला उपाध्यक्ष रूप चन्द्र गुप्ता ने बताया कि वैश्य समाज विगत कई वर्षों से पुनर्प्राप्त जन्मोत्सव पूरे प्रदेश में मनाता है जिसका मुख्य कार्यक्रम प्रयागराज में होता है।

नगर आगमन पर पदाधिकारियों ने माल्यार्पण व अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया और उन्होंने समाज से एकजुट रहने की अपील भी की।कसौधन समाज अध्यक्ष प्रभाकर कसौधन की अगुवाई में समाज के द्वारा स्मृति चिन्ह भेंटकर स्वागत किया गया।इस अवसर पर विधानसभा प्रभारी श्याम बिहारी अग्रहरि,महेश गोयल,राम गोपाल गुप्ता,अमित कसौधन,राम गोपाल गुप्ता,सुखदेव आर्य,डा ईश देव आर्य,अनूप कसौधन, अवधेश कुमार,सुनील सोनी,ओम प्रकाश अग्रहरि शामिल रहे।

About admin

Check Also

भारतीय जनता पार्टी बरहज देहात मंडल की मासिक बैठक संपन्न

जेडी न्यूज विजन.. (अरुण कुमार राव) शक्ति केंद्र बारा दीक्षित के अश्वनी दीक्षित के कैंप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *