Breaking News

मानसून से पूर्व बलरामपुर में युद्ध स्तर पर नाला सफाई अभियान शुरू, जलभराव से मुक्ति दिलाना प्राथमिकता: डॉ. धीरेन्द्र प्रताप सिंह ‘धीरू’….

जेडी न्यूज विजन….

बलरामपुर: : आगामी मानसून को देखते हुए बलरामपुर नगर में जलभराव की समस्या से निपटने के लिए नगर पालिका परिषद ने व्यापक नाला एवं नाली सफाई अभियान शुरू कर दिया है। नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष डॉ.धीरेन्द्र प्रताप सिंह के निर्देशन में नगर के सभी वार्डों और प्रमुख मार्गों पर युद्ध स्तर पर सफाई कार्य कराया जा रहा है।
स्वच्छता और जनसुविधाएं सर्वोच्च प्राथमिकता
अभियान की जानकारी देते हुए अध्यक्ष प्रतिनिधि डीपी सिंह बैंस ने बताया कि नगर में कुल 45 बड़े और छोटे नाले हैं। बड़े नालों की सफाई का कार्य पूरा किया जा चुका है,जबकि छोटे नालों की सफाई तेजी से जारी है। यह कार्य प्रतिदिन 25 सफाई मित्रों के माध्यम से कराया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि पूर्व वर्षों में नालों की सफाई का कार्य ठेकेदारों के माध्यम से कराने पर लगभग 30 से 35 लाख रुपये खर्च होते थे,जबकि अध्यक्ष,डॉ धीरेन्द्र प्रताप सिंह धीरू,अधिशासी अधिकारी लाल चन्द्र मौर्य एवं सफाई निरीक्षक दिवाकर पांडेय के कुशल नेतृत्व में यही कार्य सफाई मित्रों के माध्यम से लगभग 5 लाख रुपये की लागत में कराया जा रहा है।
नगर पालिका प्रशासन का उद्देश्य मानसून के दौरान होने वाले जलभराव,गंदगी और उससे फैलने वाली संभावित बीमारियों से नगरवासियों को सुरक्षित रखना है। प्रशासन ने नागरिक सुविधाओं और स्वच्छता को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए लगातार अभियान जारी रखा है।
वार्डों से लेकर प्रमुख मार्गों तक सफाई कार्य
नगर पालिका की टीमें आधुनिक उपकरणों और अतिरिक्त सफाईकर्मियों के साथ मुख्य नालों एवं गलियों की नालियों से सिल्ट (कीचड़) निकालने में जुटी हुई हैं।
जाम नालों की विशेष सफाई: ऐसे संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है,जहां हर वर्ष हल्की बारिश में भी जलभराव की समस्या उत्पन्न होती है।
सिल्ट का तत्काल निस्तारण: नालों से निकाली गई गंदगी को सड़कों पर छोड़ने के बजाय तुरंत डंपिंग ग्राउंड भेजने के निर्देश दिए गए हैं,जिससे आमजन को असुविधा न हो।
“स्वच्छ और सुंदर बलरामपुर के लिए हम प्रतिबद्ध”
अध्यक्ष प्रतिनिधि डीपी सिंह बैंस ने कहा कि नगर पालिका एक स्वच्छ,सुंदर और व्यवस्थित बलरामपुर के निर्माण के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि मानसून से पहले शहर की जल निकासी व्यवस्था पूरी तरह दुरुस्त कर ली जाएगी,जिससे नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
उन्होंने नगरवासियों से अपील की कि वे नालों और नालियों में प्लास्टिक,पॉलिथीन अथवा अन्य कचरा न फेंकें,क्योंकि इससे जल निकासी बाधित होती है। शहर को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाए रखने में जनसहयोग अत्यंत आवश्यक है।

About admin

Check Also

विश्व योग दिवस पर कविता….

जेडी न्यूज विजन…. विश्व योग दिवस पर कविता…. योग सिखाता है हमें… अपने सारे आसन.. …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *