जेडी न्यूज विजन….
प्रयागराज : : नगर निगम ने मंगलवार को इलाहाबाद पश्चिमी के मरियाडीह में तीन अवैध निर्माणों को ध्वस्त कर दिया। एक बड़ा मकान तोड़ने के दौरान विरोध हुआ। पूर्व में कई बार दी गई चेतावनी के बावजूद परिवार मकान खाली करने को तैयार नहीं था।
नगर निगम के प्रवर्तन दल के जवानों ने दबाव बनाया तो परिवार ने मकान से सामान निकाला। इसके बाद अवैध निर्माणों को ध्वस्तीकरण शुरू हुआ।
ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया
अपर नगर आयुक्त अरविंद राय के नेतृत्व में नगर निगम के दस्ते ने मरियाडीह गोशाला के पास भूखंड पर तीन अवैध निर्माणों को तोड़ा। इनमें एक मकान एक हजार वर्ग मीटर में बनाया गया था। 600 मीटर में बने दूसरे निर्माण में कोई नहीं रह रहा था। पास में ही एक भूखंड पर बाउंड्रीवाल बनी थी। नगर निगम के दस्ते ने जेसीबी से तीनों निर्माण ढहा दिया। तीन घंटे तक ध्वस्तीकरण चला।
सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा
गोशाला के पास नगर निगम की 2800 वर्ग मीटर भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत शासन तक पहुंची थी। एक अधिकारी से इसकी जांच भी कराई गई थी, जिसमें सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों को नागरिक सुविधा मुहैया कराने का मामला सामने आया। इसके बाद नगर निगम ने प्रशासन के सहयोग से गोशाला के पास खाली जमीन की जांच कराई। नगर निगम और प्रशासन की संयुक्त जांच के बाद अवैध निर्माणों का ध्वस्तीकरण किया गया।
Jd News Vision