Breaking News

विश्व योग दिवस पर ऑन लाइन कवि सम्मेलन में आर डी बाजपेई को मिला सम्मान पत्र….

JD NEWS VISION…

गुजरात की प्रतिष्ठित संस्था खंभोलज साहित्य सेवा संस्था द्वारा आज विश्व योग दिवस पर एक कवि सम्मेलन का
ऑन लाइन आयोजन किया गया था।
जिसमे जेडी न्यूज़ विज़न की  सम्पादक आर डी बाजपेई ने प्रतिभाग किया था।

जिसके लिए श्री बाजपेई को सम्मान पत्र दिया गया है। जेडी न्यूज विजन को पूरी टीम ने श्री बाजपेई को बधाई देते हुए इनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
कोमल जी सहित जेडी न्यूज विजन परिवार ने संस्थान के अध्यक्ष शैलेष वानिया “शैल “एवम मंत्री किरण चोनकर को तहे दिल से धन्यवाद दिया है।

योग दिवस पर कविता लिखने का एक प्रयास….

योग क्रिया ऐसी मिली…
कैसा ये संयोग…

योग क्रिया होती नहीं …
तो हम कैसे करते योग…

योग का मतलब योग है
जोड़ो सब संसार…
योग क्रिया करके यहां
सुखी आज संसार….

योग क्रिया करके बनें..
हम सब आज निरोग…

यम और नियम धारण करो
लगाओ सारे आसन…

प्राणायाम करो और मांनो
योग का अनुशासन…

ध्यान, साधना कर
लगाओ समाधि…

हो जायेगा मन एकाग्र..
मिट जायेंगे सभी विकार…

ये सारा ब्योरा है ..
महर्षि पतंजलि के अनुसार…

आर डी बाजपेई

संपादक
जेडी न्यूज विजन लखनऊ

 

About admin

Check Also

अलीगंज अग्निकांड : : 10 साल की लापरवाही, 15 छात्रों की मौत…अब SC ने LDA वीसी को किया तलब, पूछा…?

Jdnews Vision…. लखनऊ : : राजधानी के अलीगंज अग्निकांड  में 15 छात्रों की मौत के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *