Breaking News

ख्वाहिश का क्या है ????

जेडी न्यूज विजन….

ख्वाहिश विषय पर एक प्रयास……..

ख्वाहिश का क्या है
वो तो अनंत हैं असीम है…
बी
मतलब है इच्छा तमन्ना अभिलाषा..
तो सभी ख्वाहिशें तो किसी की पूरी नहीं होतीं….

कुछ संसाधन न होने पर मंद पड़ जाती हैं…

कुछ को वक्त के थपेड़े निगल जाते है…
किसी को प्यार की
ख्वाहिश
किसी को यार की ख्वाहिश…

कोई रखता है परिवार की ख्वाहिश…
किसी को नौकरी की . तो किसी छोकरी की ख्वाहिश…

किसी को औलाद की , व्यापार की ख्वाहिश..

यहाँ तो एक ही ख्वाहिश थी…

वो भी पूरी न हो सकी…

कोई ऐसा हो जिसके साथ
सारे दुःख दर्द बांट सकूँ…

मगर ये हो न सका
वक्त ने साथ दिया ही नहीं…

और हम बिछड़ गए कहीं से कहीं

अब तो अकेले ही भटक रहे हैं…

इसी ख्वाहिश में शायद हो जाए मुलाकात
फिर खत्म हो जीवन की वो काली रात…

खुश किस्मत होते हैं वो लोग
जिनकी पूरी हो जाती है ख्वाहिशें सारी…

यहाँ तो उम्र गुजर गई इसी इंतजार में
क्या कभी आयेगी हमारी भी बारी…

आर डी बाजपेई
संपादक

जेडी न्यूज विजन
लखनऊ

About admin

Check Also

कैंसर की दवा का मामला : : कीमत 2700 की..MRP 27 हजार रुपये…

Jdnews Vision….. सुप्रीम कोर्ट ने कहा- यह दिन-दहाड़े डकैती… कैंसर की दवाओं की एमआरपी से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *