Breaking News

ताइक्वांडो मे भारत बना विजेता….

जेडी न्यूज विजन…

1st ओपन इंटरनेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में भारत बना ओवरऑल चैंपियन
पोखरा  नेपाल : :  नेपाल फेडरेशन एवं पीसीए स्पोर्ट्स मैनेजमेंट नेपाल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित फर्स्ट इंडो-नेपाल ओपन इंटरनेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2026 का सफल आयोजन दिनांक 14 से 18 जून 2026 तक पोखरा, नेपाल में किया गया।
इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत, नेपाल, भूटान एवं बांग्लादेश सहित विभिन्न देशों के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में भारतीय टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए सर्वाधिक 34 स्वर्ण पदक 27 सिल्वर मैडल अर्जित किए और ओवरऑल चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया। वहीं मेजबान नेपाल ने द्वितीय स्थान तथा बांग्लादेश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इस प्रतियोगिता में खेलो ताइक्वांडो यूथ स्पोर्ट्स फेडरेशन के कुल 61 खिलाड़ियों ने भाग लिया। खिलाड़ियों ने विभिन्न भार वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए भारत की जीत में महत्वपूर्ण योगदान दिया। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से पूरे संगठन एवं देश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित हुआ है।
फेडरेशन के अध्यक्ष बाबा पात्रे, कार्यकारिणी अध्यक्ष राजकुमार यादव (मध्य प्रदेश) डायरेक्टर इंटरनेशनल मास्टर गणेश सागर, रिमझिम गुप्ता ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं टीम अधिकारियों को इस शानदार सफलता के लिए बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताएं खिलाड़ियों को अनुभव प्रदान करने के साथ-साथ खेल के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

ममता साहू की रिपोर्ट….

About admin

Check Also

चंबा में बेकाबू होकर 100 फीट नीचे सड़क पर गिरी बस… 10 लोगों की दर्दनाक मौत की सूचना…

Jdnews Vision…. चंबा: : (हिमाचल प्रदेश ): : जिला चंबा के उपमंडल चुराह के तहत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *