Breaking News

भारतीय विद्यालय प्रबंधक संघ ने किया जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से शिष्टाचार मुलाकात…

जेडी न्यूज विजन…

(अरुण कुमार राव)

देवरिया : : भारतीय विद्यालय प्रबंधक संघ का प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय कुमार मिश्र के नेतृत्व में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रामजियावन मौर्य से शिष्टाचार मुलाकात की।
मुलाकात के दौरान बीएसए को विद्यालय संचालन में आ रही समस्या से अवगत कराया गया। जिस पर बीएसए ने हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। भारतीय विद्यालय प्रबंधक संघ ने कहा कि मान्यता से पहले विद्यालय प्रपत्रों की सम्यक जांच करके ही विद्यालय की मान्यता दी जाए, बेवजह विद्यालय को परेशान न किया जाए।भारतीय विद्यालय प्रबंधक संघ ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को सम्मानित भी किया।
मुलाकात के दौरान संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओमप्रकाश मणि, राष्ट्रीय संयोजक अभय निगम, राष्ट्रीय महामंत्री राजीव कुमार मिश्रा, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बागेश्वरी मिश्र, राष्ट्रीय संगठन मंत्री धनंजय नाथ त्रिपाठी, विवेकानंद पाण्डेय, विवेकानंद तिवारी, कृष्ण कुमार तिवारी, चंद्रशेखर मल्ल व सुबाष पति त्रिपाठी सहित तमाम प्रबंधक मौजूद रहे।
उक्त आशय की जानकारी राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी व राष्ट्रीय प्रवक्ता विपिन कुमार शर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी।

About admin

Check Also

कंपोजिट विद्यालय बंजरिया में बच्चों ने हस्त निर्मित मूर्तियां तथा अन्य सजावट के समान बनाकर दीपावली का पर्व मनाया

Jdnews Vision…. जिला सम्वाददाता आर पी उपाध्याय मनकापुर/ गोंडा: – : कंपोजिट विद्यालय बंजरिया में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *