जेडी न्यूज विजन …
(राघवेन्द्र मिश्रा)
…मैनेजिंग एडिटर …
विशाखापत्तनम, 24 जून : : यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे ने शालीमार–चारलापल्ली–शालीमार साप्ताहिक स्पेशल एक्सप्रेस (08045/08046) के संचालन को पांच अतिरिक्त फेरों के लिए बढ़ाने का निर्णय लिया है। यह विशेष ट्रेन अब 3 जुलाई 2026 से 1 अगस्त 2026 तक संचालित होगी।
रेलवे के अनुसार, ट्रेन संख्या 08045 शालीमार–चारलापल्ली साप्ताहिक स्पेशल एक्सप्रेस प्रत्येक शुक्रवार 3 जुलाई से 31 जुलाई 2026 तक कुल पांच फेरों के लिए शालीमार से रात्रि 12:30 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन चारलापल्ली पहुंचेगी।
वापसी दिशा में ट्रेन संख्या 08046 चारलापल्ली–शालीमार साप्ताहिक स्पेशल एक्सप्रेस प्रत्येक शनिवार 4 जुलाई से 1 अगस्त 2026 तक कुल पांच फेरों के लिए चारलापल्ली से सुबह 6:55 बजे रवाना होगी और अगले दिन शालीमार पहुंचेगी।
यह ट्रेन दोनों दिशाओं में संतरागाछी, खड़गपुर, बालासोर, भद्रक, जाजपुर-केओंझार रोड, कटक, भुवनेश्वर, खुर्दा रोड, ब्रह्मपुर, पलासा, श्रीकाकुलम रोड, विजयनगरम, दुव्वाडा, तुनी, सामलकोट, राजामुंद्री, एलुरु, रायनपाडु, खम्मम, महबूबाबाद, वारंगल तथा काज़ीपेट स्टेशनों पर ठहरेगी।
ट्रेन में कुल 22 कोच लगाए जाएंगे, जिनमें 2 द्वितीय वातानुकूलित (2एसी), 2 तृतीय वातानुकूलित (3एसी), 12 स्लीपर श्रेणी, 4 सामान्य द्वितीय श्रेणी तथा 2 द्वितीय श्रेणी लगेज सह दिव्यांगजन कोच शामिल होंगे।
रेलवे ने यात्रियों से इस विशेष ट्रेन सेवा का अधिकाधिक लाभ उठाने की अपील की है।
Jd News Vision