Breaking News

सुरक्षा आधुनिकीकरण कार्य के चलते किरंदुल जाने वाली चार ट्रेनें अस्थायी रूप से दंतेवाड़ा तक ही चलेंगी…

जेडी न्यूज विजन…

(राघवेन्द्र मिश्रा )

…मैनेजिंग एडिटर …

विशाखापत्तनम, 24 जून: :  यात्रियों की सुरक्षा और रेल अवसंरचना के आधुनिकीकरण के उद्देश्य से रायगढ़ा मंडल के केके लाइन में भांसी–कमलूर सेक्शन के बीच दोहरीकरण कार्य किया जा रहा है। इस सुरक्षा संबंधी कार्य के कारण दक्षिण तट रेलवे ने विशाखापत्तनम–किरंदुल मार्ग पर चलने वाली चार ट्रेनों के संचालन में अस्थायी बदलाव किया है।

रेलवे प्रशासन के अनुसार, ट्रेन संख्या 58501 विशाखापत्तनम–किरंदुल पैसेंजर 26 जून 2026 से 2 जुलाई 2026 तक किरंदुल के बजाय दंतेवाड़ा तक ही जाएगी और वहीं समाप्त होगी।

इसी प्रकार ट्रेन संख्या 58502 किरंदुल–विशाखापत्तनम पैसेंजर 27 जून 2026 से 3 जुलाई 2026 तक किरंदुल के स्थान पर दंतेवाड़ा से अपने निर्धारित समय पर प्रस्थान करेगी।

इसके अलावा ट्रेन संख्या 18515 विशाखापत्तनम–किरंदुल नाइट एक्सप्रेस 25 जून 2026 से 2 जुलाई 2026 तक दंतेवाड़ा तक ही संचालित होगी।

वहीं ट्रेन संख्या 18516 किरंदुल–विशाखापत्तनम नाइट एक्सप्रेस 26 जून 2026 से 3 जुलाई 2026 तक किरंदुल के बजाय दंतेवाड़ा से अपनी यात्रा प्रारंभ करेगी।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे यात्रा की योजना बनाते समय इन परिवर्तनों का ध्यान रखें। इस अस्थायी असुविधा के लिए रेलवे ने खेद व्यक्त किया है।

About admin

Check Also

ताइक्वांडो मे भारत बना विजेता….

जेडी न्यूज विजन… 1st ओपन इंटरनेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में भारत बना ओवरऑल चैंपियन पोखरा  नेपाल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *