28 जून को ‘प्राइड ऑफ इंडिया सम्मान’ से सम्मानित होंगे डॉ0 विनय श्रीवास्तव…

जेडी न्यूज विजन…

(सन्तोष कुमार गुप्ता)

कौड़ीराम : : गोरखपुर : :  कोरोना योद्धा वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर डॉ0 विनय श्रीवास्तव को पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए ‘प्राइड ऑफ इंडिया सम्मान-2026’ से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान 28 जून को बेतिया (पश्चिम चंपारण), बिहार में आयोजित तीन दिवसीय ‘पर्यावरण महाकुंभ (सीजन-2)’ के समापन समारोह में प्रदान किया जाएगा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता धरा धाम इंटरनेशनल के प्रमुख सौहार्द शिरोमणि संत डॉ. सौरभ पाण्डेय करेंगे। मुख्य अतिथि के रूप में अमेरिका से प्रकाशित ‘पेज थ्री’ समाचार पत्र के प्रबंध संपादक डॉ. परमिंदर सिंह उपस्थित रहेंगे, जबकि संयुक्त राष्ट्र संघ के प्रतिनिधि डॉ. राम कृष्ण शाह (अमेरिका) अति विशिष्ट अतिथि के रूप में समारोह में शामिल होंगे।

तीन दिवसीय इस आयोजन में पर्यावरण संरक्षण, जल संवर्धन, वृक्षारोपण, जैव विविधता, स्वच्छता एवं सतत विकास जैसे विषयों पर विचार-विमर्श होगा। साथ ही पर्यावरण, स्वास्थ्य, शिक्षा और समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तित्वों को सम्मानित किया जाएगा।

कार्यक्रम संयोजक डॉ. नीरज गुप्ता ने बताया कि 26 से 28 जून तक आयोजित होने वाले इस अंतरराष्ट्रीय आयोजन में भारत सहित कनाडा, फ्रांस, नेपाल, थाईलैंड सहित कई देशों के प्रतिनिधि भाग लेंगे।

About admin

Check Also

सीएम हेल्पलाइन से समस्या का हुआ समाधान, महिला श्रमिक को मिला संशोधित श्रम कार्ड*

Jdnews Vision….. मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 बनी आमजन का भरोसेमंद सहारा* बिलासपुर, 5 जुलाई 2026/कभी-कभी दस्तावेजों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *