Breaking News

28 वर्षीय कपड़ा कारोबारी ने अपनी ही दुकान के अंदर फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या…

जेडी न्यूज विजन…..

..झाड़ू-पोछा, जूठे बर्तन धोने समेत घर का हर काम करता था, फिर भी पीटती थी पत्नी, पति ने तंग आकर किया सुसाइड….

फरीदाबाद: :  हरियाणा के फरीदाबाद जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 28 वर्षीय कपड़ों के कारोबारी ने अपनी ही दुकान के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस खौफनाक कदम को उठाने से पहले उसने इंस्टाग्राम पर एक भावुक वीडियो पोस्ट किया।

इसमें उसने अपनी पत्नी और ससुराल पक्ष पर गंभीर मानसिक प्रताड़ना और मारपीट के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

दो साल पहले की थी लव मैरिज

मृतक की पहचान सेक्टर-3 के हाउसिंग बोर्ड निवासी 28 वर्षीय राहुल के रूप में हुई है। राहुल ने करीब चार महीने पहले ही सेक्टर-3 में कपड़ों की दुकान खोली थी। परिजनों के मुताबिक, राहुल ने करीब दो साल पहले ज्योति नाम की युवती से प्रेम विवाह किया था। परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही ज्योति नहीं चाहती थी कि राहुल अपने माता-पिता के साथ रहे। इसी पारिवारिक कलह के कारण वह परिवार से अलग रहने लगा था।

झाड़ू-बर्तन करने के बाद भी मारती थी

आत्महत्या से ठीक पहले राहुल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक वीडियो जारी किया। वीडियो में उसने रोते हुए अपनी पत्नी ज्योति, सास वीना, ससुर बिट्टू और साली नीतू को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया। राहुल ने वीडियो में कहा, कि मैं अपनी पत्नी के लिए घर के सारे काम करता था। झाड़ू लगाना, बर्तन साफ करना सब करता था। इसके बावजूद मेरे साथ मारपीट की जाती थी और मुझ पर झूठे मुकदमे दर्ज कराए गए। मैं अब और मानसिक तनाव नहीं झेल सकता। उसने कानून से अपने ससुराल पक्ष को सख्त सजा देने की मांग की और कहा कि उसकी मौत के बाद उसकी संपत्ति उसकी मां, बहन और भाइयों को दे दी जाए।

माता-पिता से मिलने पर थी पाबंदी, दर्ज कराया था केस

मृतक के रिश्तेदार अमित ने बताया कि राहुल को अपनी मां और परिवार से मिलने तक की इजाजत नहीं थी। रविवार सुबह वह चोरी-छिपे अपनी मां से मिलकर दुकान पहुंचा था। परिजनों का आरोप है कि पत्नी ने राहुल के खिलाफ पुलिस में मामला भी दर्ज कराया था, जिसके बाद से वह गहरे मानसिक तनाव में रहने लगा था।

पुलिस कर रही है वीडियो की जांच

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बीके सिविल अस्पताल भेज दिया है। जांच अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को जांच का मुख्य हिस्सा बनाया गया है। पुलिस वीडियो की सत्यता और परिजनों के आरोपों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

About admin

Check Also

दक्षिण तट रेलवे के महाप्रबंधक ने चार कर्मचारियों को उत्कृष्ट सुरक्षा सतर्कता के लिए किया सम्मानित…

Jdnews Vision…. (राघवेंद्र मिश्रा ) …मैनेजिंग एडिटर….. विशाखापत्तनम, 29 जुलाई:,: दक्षिण तट रेलवे के महाप्रबंधक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *