Breaking News

नगर निगम की लापरवाही से मासूम की मौत, जलभराव में डूबने से गई जान….

Jdnews vision…..

श्रवण कुमार

गाजियाबाद : : विजयनगर थाना क्षेत्र के सर्वोदय नगर में नगर निगम की कथित लापरवाही एक मासूम की जान पर भारी पड़ गई। क्षेत्र में बरसात के बाद हुए जलभराव में डूबने से एक बच्चे की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस और नगर निगम के अधिकारी मौके पर पहुंचे।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि बरसात से पहले नालों की सफाई और जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं की गई। इसके चलते बारिश का पानी गलियों में भर गया और कई स्थानों पर गहरा जलभराव हो गया। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते नालों की सफाई और जल निकासी की व्यवस्था की गई होती तो यह हादसा टाला जा सकता था।

घटना के बाद क्षेत्रवासियों ने नगर निगम के खिलाफ नाराजगी जताते हुए लापरवाही का आरोप लगाया। उनका कहना है कि जलभराव की समस्या को लेकर कई बार शिकायतें की गईं, लेकिन कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। लोगों ने दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने और क्षेत्र में स्थायी जल निकासी व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।

वहीं, पुलिस ने बच्चे के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच कराई जाएगी और जलभराव के कारणों का पता लगाया जाएगा।

About admin

Check Also

नामवर सिंह की जन्मशताब्दी पर साहित्य जगत का महाकुंभ, हंसराज कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय में हुआ भव्य आयोजन

Jdnews vision… अरुण कुमार राव… नई दिल्ली, 26 नारायणी साहित्य अकादमी, भारत द्वारा रविवार को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *