Breaking News

दक्षिण तट रेलवे में कार्यस्थल सुरक्षा एवं परिसंपत्ति विफलताओं की महाप्रबंधक ने की समीक्षा

जेडी न्यूज विजन…

(राघवेन्द्र मिश्रा )

….मैनेजिंग एडिटर …

विशाखापत्तनम : : दक्षिण तट रेलवे के महाप्रबंधक श्री संदीप माथुर ने आज जोन के चारों मंडलों के मंडल रेल प्रबंधकों (डीआरएम) तथा प्रमुख विभागाध्यक्षों (पीएचओडी) के साथ एक व्यापक सुरक्षा समीक्षा बैठक की। बैठक में कार्यस्थल सुरक्षा, रेलवे परिसंपत्तियों में होने वाली विफलताओं की रोकथाम तथा ट्रेनों की समयपालन व्यवस्था में सुधार पर विशेष रूप से चर्चा की गई।

बैठक के दौरान महाप्रबंधक ने कहा कि भारतीय रेलवे में सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी विभागों से सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने, सतर्कता बनाए रखने तथा निर्धारित सुरक्षा प्रक्रियाओं का पूरी निष्ठा से अनुपालन सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

कार्यस्थल सुरक्षा की समीक्षा करते हुए श्री संदीप माथुर ने रखरखाव एवं आधारभूत संरचना से जुड़े कार्यों के दौरान सावधानीपूर्वक योजना बनाने तथा सुरक्षा प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करने पर जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यस्थलों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, फील्ड कार्यों की प्रभावी निगरानी की जाए तथा असुरक्षित कार्यप्रणालियों को समाप्त करने के लिए सतत मॉनिटरिंग की जाए, जिससे रेलवे कर्मचारियों और ट्रेन संचालन दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

महाप्रबंधक ने रेलवे की महत्वपूर्ण परिसंपत्तियों की स्थिति की भी समीक्षा की और अधिकारियों को निवारक अनुरक्षण (प्रिवेंटिव मेंटेनेंस) अपनाने के निर्देश दिए, ताकि परिसंपत्तियों में होने वाली विफलताओं को न्यूनतम किया जा सके तथा रेलवे अवसंरचना और रोलिंग स्टॉक की विश्वसनीयता बढ़ाई जा सके।

बैठक में ट्रेनों की समयपालन व्यवस्था में और सुधार लाने के लिए बेहतर परिचालन योजना, विभागों के बीच प्रभावी समन्वय तpथा नियमित निगरानी पर भी विशेष बल दिया गया। महाप्रबंधक ने अधिकारियों को सुरक्षा, दक्षता और यात्रियों को गुणवत्तापूर्ण सेवाएं प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहने का निर्देश दिया।

About admin

Check Also

लिफ्ट लेकर लूटपाट और मारपीट करने वाले 02 शातिर आरोपी सरकंडा पुलिस की गिरफ्त में…

Jdnews Vision….   **लिफ्ट लेकर लूटपाट और मारपीट करने वाले 02 शातिर आरोपी सरकंडा पुलिस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *