Breaking News

किसानों की फसलें प्रभावित….

जेडी न्यूज विजन….

निजी नलकूप चार दिन से बंद, सूखने लगा धान…

सरोजनीनगर / लखनऊ : : लेसा के शारदानगर विस्तार उपकेंद्र के अंतर्गत आने वाले माती गांव में पिछले चार दिनों से आधा दर्जन निजी नलकूप ठप पड़े हैं। रविवार से खराब पड़ी बिजली लाइन की वजह से क्षेत्र के करीब 500 किसानों की फसलों की सिंचाई पूरी तरह रुक गई है। धान की रोपाई के इस मुख्य सीजन में बारिश न होने और नलकूपों के बंद रहने से धान की नर्सरी सूखने की कगार पर पहुंच गई है। ग्रामीणों के अनुसार, गांव के संतोष दीक्षित, भगतराम, राकेश और रमापति सहित अन्य किसानों के नलकूपों से ही पूरे क्षेत्र की सिंचाई होती है। परेशान किसान लगातार बिजली उपकेंद्र के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई है।

About admin

Check Also

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के 76 वें जन्मदिन पर किया गया फल वितरण….

Jdnews Vision ….. बलरामपुर : : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के 76 वें जन्मदिन पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *