खुर्जा के वरिष्ठ कवि डॉ. विश्वम्भर दयाल अवस्थी ” मातृभाषा साहित्य भूषण सम्मान ” से किए गए सम्मानित

जेडी न्यूज विजन….

खुर्जा के वरिष्ठ कवि डॉ. विश्वम्भर दयाल अवस्थी ” मातृभाषा साहित्य भूषण सम्मान ” से सम्मानित किए गए हैं। बीती दिनांक 30 जून 2026 को मातृभाषा काव्य मंच के तत्वावधान में एक काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। आयोजन में विभिन्न राज्यों के अनेक कवियों ने सहभागिता की। इसी क्रम में खुर्जा के प्रख्यात आकाशवाणी एवं दूरदर्शन के गीतकार एवं वरिष्ठ कवि डॉ विश्वम्भर दयाल अवस्थी ‘ विद्या – सागर ‘ ने पर्यावरण पर रचना प्रस्तुत करके पटल पर उपस्थित सभी कवियों एवं श्रोताओं को मन्त्र मुग्ध कर दिया। मातृभाषा काव्य मंच के संस्थापक श्री रत्न कीर्तनिया, संरक्षक श्री सुरेश कुमार बंछोर, उपाध्यक्ष डॉ. स्वामी राम बंजारे ‘ व्यवस्थापिका सम्पति चौरे स्वाति द्वारा डॉ. विश्वम्भर दयाल अवस्थी ‘ विद्या – सागर “को ” मातृभाषा साहित्य भूषण सम्मान ” से सम्मानित किया गया।

About admin

Check Also

नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा नामकरण संघर्ष समिति की संचालन समिति का किया गया गठन 

Jdnews vision…. ग्रेटर नोयडा : : यहां एक विशेष बैठक में नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *