जेडी न्यूज विजन….
सन्तोष कुमार गुप्ता…
कौड़ीराम : : क्षेत्र के चवरिया स्थित एक मैरिज हॉल में शुक्रवार शाम तीन जे क्षेत्र के मीटर रीडरों की आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक के उपरांत मीटर रीडरों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर फ्लूइंट ग्रिड प्राइवेट लिमिटेड के सर्किल इंचार्ज संदीप रावत को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में लंबित वेतन का शीघ्र भुगतान, वेतन व्यवस्था में पारदर्शिता तथा कार्य से संबंधित मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने समेत कई मांगें उठाई गईं।
मीटर रीडरों ने मांग की कि अप्रैल और मई माह का लंबित वेतन तत्काल जारी किया जाए तथा प्रत्येक माह की 5 तारीख तक नियमित रूप से वेतन का भुगतान सुनिश्चित किया जाए। साथ ही जून माह का वेतन 15 जुलाई तक दिए जाने की भी मांग की गई। कर्मचारियों का कहना है कि यदि किसी मीटर रीडर का वेतन रोका जाता है तो उसका स्पष्ट कारण बताते हुए सैलरी स्लिप उपलब्ध कराई जाए। इसके अलावा कंपनी द्वारा निर्धारित वेतनमान, प्रतिदिन के बिलिंग लक्ष्य, पीएफ अंशदान का पूरा विवरण, ईएसआई कार्ड, आईडी कार्ड, मोबाइल, प्रिंटर तथा प्रत्येक माह मोबाइल रिचार्ज की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग भी की गई।
बैठक में यह भी मांग उठाई गई कि जिन कर्मचारियों का वेतन पहले से लंबित है, उसे तत्काल जारी किया जाए। साथ ही अन्य कंपनियों की तरह त्योहारों पर बोनस एवं उपहार दिए जाएं। मीटर रीडरों ने स्पष्ट किया कि अप्रैल और मई माह का वेतन जारी होने के बाद ही वे आगे लॉगिन करेंगे तथा वेतन भुगतान से पहले कार्य करने के लिए उन पर किसी प्रकार का दबाव न बनाया जाए।
ज्ञापन पर अखिलेश्वर चन्द उर्फ मुन्ना चन्द, विनोद मिश्रा, सुनील तिवारी, प्रिंस नायक, दुर्गेश शर्मा, द्वारिका पाण्डेय, पप्पू शर्मा, राहुल, राजबहादुर पाल, अभिजीत सिंह, शिव कुमार, बृजेश कुमार, सत्यम यादव, मनीष कुमार पाण्डेय, प्रभूदेव शर्मा, अनिकेत, गौरव शुक्ला, मनोज सिंह उर्फ सत्येन्द्र, रजनीश मिश्रा, प्रदीप पाण्डेय, दीपक यादव, बृजेश मौर्य, प्रमोद कुमार, जलील अहमद, दुर्गेश केवट, शुभम मिश्रा, शिवम यादव, प्रेम यादव, अभिषेक, नवनीत भारती तथा शेरअली के हस्ताक्षर हैं।
मीटर रीडरों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो वे आंदोलनात्मक कदम उठाने के लिए बाध्य होंगे।
Jd News Vision