लिंक ट्रेन की देरी से दो एक्सप्रेस ट्रेनों का री-शेड्यूल, ( प्रस्थान समय) बदला गया…

Jd news vision….

…Raghwendra Mishra…

…Managing Editor…

विशाखापत्तनम : : लिंक ट्रेन के विलंब से पहुंचने के कारण रेलवे ने दो महत्वपूर्ण एक्सप्रेस ट्रेनों के प्रस्थान समय में बदलाव किया है। रेलवे ने यात्रियों से संशोधित समय के अनुसार स्टेशन पहुंचने की अपील की है।

 

रेलवे के अनुसार, ट्रेन संख्या 18507 विशाखापत्तनम–तिरुपति एक्सप्रेस 6 जुलाई को अपने निर्धारित समय शाम 7:10 बजे के बजाय रात 8:10 बजे विशाखापत्तनम से रवाना होगी।

 

वहीं, ट्रेन संख्या 18041 शालीमार–एमजीआर चेन्नई सेंट्रल एक्सप्रेस 6 जुलाई को निर्धारित समय दोपहर 2:45 बजे के स्थान पर शाम 5:45 बजे शालीमार से प्रस्थान करेगी।

 

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि दोनों ट्रेनों के समय में बदलाव उनकी लिंक ट्रेनों के विलंब से चलने के कारण किया गया है। यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि वे यात्रा से पहले ट्रेन की अद्यतन स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें। रेलवे ने इस असुविधा के लिए यात्रियों से खेद व्यक्त किया है।

About admin

Check Also

*सोचा न था*

Jdnews Vision….. *सोचा न था*   आप चले जाएंगे छोड़कर सोचा न था, फिर देखेंगे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *