Jd news Vision….
लखनऊ: : सुशान्त गोल्फ सिटी पुलिस टीम ने मोटरसाइकिल चोरी का एक शातिर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से दो मोटरसाइकिल बरामद की हैं। गिरफ्तार आरोपी अवधेश उर्फ बउवा (33) ग्राम मीसा, थाना गोसाईगंज का रहने वाला है। प्रभारी निरिक्षक सुशांत गोल्फ सिटी राजीव रंजन उपाध्याय ने बताया 13 अगस्त को सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में मोटरसाइकिल चोरी का दृश्य दिखने के बाद थाना सुशान्त गोल्फ सिटी पर मुकदमा दर्ज किया गया। तकनीकी व मैनुअल साक्ष्यों तथा स्थानीय सूचना के आधार पर 17 अगस्त को आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने बताया कि नशे की लत के कारण वह मोटरसाइकिल और सामान चोरी कर बेचता था। एक बाइक प्लासियो मॉल और दूसरी खुर्दही बाजार से चोरी की थी। उसे बेचने की तलाश में था कि पुलिस ने पकड़ लिया। आरोपी का आपराधिक इतिहास लंबा है। उस पर चोरी, गैंगस्टर एक्ट और एनडीपीएस एक्ट के कई पुराने मामले दर्ज हैं। पुलिस ने उसे अदालत में पेश कर दिया है।
शैलेन्द्र सिंह चौहान की रिर्पोट….
——————————-
Jd News Vision