Breaking News

शासकीय कार्य मे बाधा डालने वाले पुलिस के गिरफ्त मे

जेडी न्यूज विजन…..

थाना बिल्हा जिला बिलासपुर (छ.ग.)’ बिल्हा पुलिस द्वारा की गयी त्वरित कार्यवाही

शासकीय कार्य मे बाधा डालने वाले पुलिस के गिरफ्त मे

’’ आरोपी मतगणना डियुटी कार्यरत् शिक्षक पर कर रहा मारपीट।
’’ आरोपी को किया गया गिरफ्तार।
’’ आरोपी के विरूध्द पृथक से की गयी प्रतिबंधक कार्यवाही।
’’ नाम आरोपी – निर्मल कुमार कांत पिता शंकर लाल उम्र 31 वर्ष निवासी घोघरा थाना बिल्हा जिला बिलासपुर (छ.ग.)

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी नेतराम पैकरा पिता स्व. हिराऊ सिंह पैकरा उम्र 34 वर्ष निवासी कसडोल जिला बालौदाबाजार का दिनांक 02.05.2026 को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 02.05.2026 को जनगणना कार्य ग्राम घोघरा के दौरान निर्मल कुमार कांत द्वारा प्रार्थी को तुम कौन हो क्या करने आये हो कहते हुये शासकीय कार्य मे बाधा डालते हुये मारपीट करने के रिपोर्ट पर अपराध पंजीबध्द कर थाना प्रभारी द्वारा तत्काल हालात से श्रीमान उमनि एवं व.पु.अ. महोदय रजनेश सिंह (भा.पु.से.) बिलासपुर को अवगत कराकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया मधुलिका सिंह एवं नगर पुलिस अधीक्षक  चकरभाठा डी.आर. टण्डन से मार्गदर्शन पाकर टीम गठित कर त्वरित कार्यवाही करते हुये आरोपी निर्मल कुमार कांत पिता शंकर लाल उम्र 31 वर्ष निवासी घोघरा को दिनांक 03.05.2026 को पकडकर थाना लाकर पर पूछताछ किया जो प्रार्थी के साथ अपराध घटित करना स्वीकार किये जाने पर आरोपी को दिनांक 03.05.2026 को विधिवत् गिरफ्तार किया गया तथा पृथक से प्रतिबंधक कार्यवाही किया गया है।

प्रकरण की उक्त कार्यवाही में निरीक्षक तोपसिंह नवरंग, प्र.आर. 846 संतोष यादव, आरक्षक 1431 अर्जुन जांगडे व आर. 1390 संतोष मरकाम की अहम भूमिका रही।

About admin

Check Also

रतनपुर में अशांति फैलाने वालों पर पुलिस का प्रहार 

Jdnews Vision…   बिलासपुर : : रतनपुर में अशांति फैलाने वालों पर पुलिस का प्रहार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *