स्वरोजगार से जोड़ने के लिए प्रशिक्षण का आयोजन संपन्न

Jdnews vision…..

 

उरई,: : बृजवासी होटल सभागार में आयोजित तीन दिवसीय ‘प्लंबिंग गुरु’ प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल समापन हुआ। इस प्रशिक्षण में 30 से अधिक युवाओं एवं प्लंबिंग क्षेत्र से जुड़े कारीगरों ने भाग लेकर आधुनिक प्लंबिंग तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त किया। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रतिभागियों को तकनीकी रूप से दक्ष बनाते हुए रोजगार एवं स्वरोजगार के बेहतर अवसरों से जोड़ना था।

प्रशिक्षण का संचालन एशियन पेंट्स के प्रशिक्षक चंद्रकांत उपाध्याय ने किया। प्रशिक्षक ने प्रतिभागियों को सरल एवं व्यवहारिक तरीके से आधुनिक प्लंबिंग तकनीकों की जानकारी दी तथा विभिन्न उपकरणों के सुरक्षित एवं प्रभावी उपयोग का प्रशिक्षण प्रदान किया।

तीन दिनों तक चले इस प्रशिक्षण में आधुनिक पाइपलाइन इंस्टॉलेशन, बाथरूम एवं किचन फिटिंग, सीवर सिस्टम, पाइप जॉइंटिंग तकनीक, लीकेज की पहचान एवं मरम्मत, जल संरक्षण, वर्षा जल संचयन (रेन वाटर हार्वेस्टिंग), सुरक्षा मानकों, स्वच्छता तथा रखरखाव सहित अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को थ्योरी के साथ-साथ लाइव प्रैक्टिकल डेमो के माध्यम से वास्तविक परिस्थितियों में कार्य करने का अनुभव भी कराया गया, जिससे उनकी तकनीकी दक्षता और कार्यकुशलता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई।

इस अवसर पर अनुरागिनी संस्था के समन्वयक श्याम करन प्रजापति ने कहा कि कौशल विकास युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने का सबसे प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि एशियन पेंट्स के सहयोग से आयोजित यह प्रशिक्षण कार्यक्रम केवल तकनीकी जानकारी तक सीमित नहीं है, बल्कि युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसरों से जोड़ने का एक सशक्त प्रयास है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भविष्य में भी अनुरागिनी संस्था ऐसे कौशल विकास कार्यक्रमों का आयोजन करती रहेगी, ताकि अधिक से अधिक युवाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण का लाभ मिल सके।

समापन समारोह में सभी प्रतिभागियों को ‘प्लंबिंग गुरु’ प्रशिक्षण के प्रमाण-पत्र एवं प्लंबिंग टूल किट वितरित किए गए। प्रशिक्षक ने प्रतिभागियों को सीखे गए कौशल का नियमित अभ्यास करने तथा आधुनिक तकनीकों के अनुरूप स्वयं को निरंतर विकसित करने के लिए प्रेरित किया। प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण को अत्यंत उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक बताते हुए कहा कि इससे उनके तकनीकी कौशल में वृद्धि हुई है और वे अब अधिक आत्मविश्वास के साथ गुणवत्तापूर्ण प्लंबिंग कार्य करने में सक्षम होंगे।

About admin

Check Also

नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा नामकरण संघर्ष समिति की संचालन समिति का किया गया गठन 

Jdnews vision…. ग्रेटर नोयडा : : यहां एक विशेष बैठक में नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *