जेडी न्यूज विजन….
जबलपुर : : मध्यप्रदेश विद्युत कर्मचारी संघ फेडरेशन के महामंत्री राकेश डी पी पाठक ने कहा कि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय डॉ मोहन यादव ने विगत दिवस एक कार्यक्रम में घोषणा की है कि राज्य के पेंशनर्स को अब महंगाई राहत, परिवार पेंशन राहत के लिए मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ राज्य बंटवारे की धारा 49 से मुक्ति मिलेगी अर्थात इसके कारण इंतजार नहीं करना होगा। राकेश डी पी पाठक ने कहा कि 26 वर्षों से लाखों पेंशनर्स इस धारा 49 का दंश झेल कर महंगाई राहत, परिवार पेंशन राहत में भेदभाव का सामना करते आ रहे हैं, उन्हें अब समय पर महंगाई राहत मिलने की आस जगी। राकेश डी पी पाठक ने कहा कि मध्यप्रदेश विद्युत कर्मचारी संघ फेडरेशन माननीय मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की इस घोषणा का हृदय से अभिनंदन और आभार व्यक्त करता है।
पाठक ने कहा कि फेडरेशन लम्बे समय से लगातार राज्य सरकार और ऊर्जा विभाग से अपील करते हुए आग्रह करता आ रहा है कि पेंशनरों को मंहगाई राहत नियमित कर्मियों के साथ ही एक समान रूप से देना चाहिए। नियमित कर्मचारियों के महंगाई भत्ता और पेंशनर्स को देए महंगाई राहत, परिवार पेंशन राहत में लम्बे समय से अंतर चला आ रहा है ।
पाठक ने कहा कि मध्यप्रदेश पुनर्गठन 2000 की धारा 49 (6) का विलोपन किया जाएं जिससे मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ राज्य के लगभग नौ लाख पेंशनरों को राज्य कर्मचारियों को देय तिथि से ही मंहगाई राहत का लाभ मिल सकेगा। पाठक ने कहा कि राज्य के बटवारे की धारा 49(6)बर्ष 2000 के पूर्व सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों पर लागू होती है किन्तु शासन के कुछ तत्कालीन अधिकारियों के द्वारा इसकी गलत व्याख्या कर इसे 2000 के बाद सेवानिवृत्त हो रहे कर्मचारियों, पेंशनर्स पर भी लागू कर दी गई थी। इस कारण आज 26 वर्षों से पेंशनर्स लगातार परेशान हो रहे हैं। उनके साथ इस धारा के नाम से लम्बे समय से भेद-भाव हों रहा था।
महामंत्री ने मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव जी से आग्रह किया है कि मध्यप्रदेश शासन के ऊर्जा विभाग के आधीन सभी बिजली कंपनियों के पेंशनर्स की पेंशन की सुरक्षा की गारंटी राज्य सरकार द्वारा ली जाना चाहिए।
पाठक ने कहा कि पेंशनरों को 70,75,80,85,90,95, और 100 वर्ष के साथ ही क्रमशः 5 प्रतिशत,10 प्रतिशत, 15 प्रतिशत, 20 प्रतिशत, 30 प्रतिशत, 40 प्रतिशत, 50 प्रतिशत, 100 प्रतिशत का अतिरिक्त लाभ दिया जाए।
एवं प्रदेश के सभी सेवा निवृत्त 65 वर्ष की आयु वाले पेंशनर्स को भी आयुष्मान योजना का लाभ दिया जाएं।
फेडरेशन के महामंत्री राकेश सहित फेडरेशन के सभी साथियों ने माननीय मुख्यमंत्री की घोषणा का स्वागत किया ।
– मदन वर्मा, प्रदेश प्रवक्ता
म प्र विद्युत कर्मचारी संघ फेडरेशन
जबलपुर शाखा: इंदौर..
Jd News Vision