Breaking News

गुलरिहा पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार….

Jdnews Vision….

संतोष कुमार गुप्ता….

*घर में घुसकर बच्ची उठाने का प्रयास, परिवार को दी जान से मारने की धमकी*

गोरखपुर : : गुलरिहा थाना क्षेत्र में घर में अवैध रूप से प्रवेश कर परिवार को धमकाने और मासूम बच्ची को उठाने का प्रयास करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक (नगर) के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक गुलरिहा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए अभियुक्त रियाजुद्दीन पुत्र ख्वाजा मैनुद्दीन उर्फ अलाउद्दीन निवासी गाहासाड पोस्ट सहजनवा थाना गीडा जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, 16 जुलाई 2026 को अभियुक्त ने वादी के घर में घुसकर ब्लेड से मच्छरदानी काट दी और घर में सो रही करीब 2 वर्षीय बच्ची को उठाने का प्रयास किया। इस दौरान उसने परिवार के लोगों को हथौड़ा दिखाकर जान से मारने की धमकी भी दी। परिवार के शोर मचाने पर आरोपी बच्ची को छोड़कर छत के रास्ते फरार हो गया था। घटना के संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना गुलरिहा में मुकदमा अपराध संख्या 566/2026 धारा 331(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।

जांच के दौरान सामने आया कि अभियुक्त का अपनी पत्नी से पारिवारिक विवाद चल रहा है। इसी वजह से उसकी पत्नी ससुराल छोड़कर चली गई थी। आरोपी अपनी पत्नी की तलाश में उसके ननिहाल पहुंचा था, जहां उसने इस घटना को अंजाम दिया।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों पर सख्ती के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।

About admin

Check Also

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के 76 वें जन्मदिन पर किया गया फल वितरण….

Jdnews Vision ….. बलरामपुर : : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के 76 वें जन्मदिन पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *