जेडी न्यूज विज़न….
हमारा मान है हिंदी
हमारी शान है हिंदी।
हमारी जान है हिंदी,
हमारा ईमान है हिंदी ॥
हमारी आशा है हिंदी,
राष्ट्र का गौरव है हिंदी।
हमारी सर्वश्रेष्ठ भाषा है हिंदी
, ज्ञान की खान है हिंदी ॥
हमारा अभिमान है हिंदी,
और स्वाभिमान है हिंदी ।
विश्व में नाम है हिंदी
विश्व में सम्मान है हिंदी ॥
विश्व में हरे रामा हरे कृष्णा का प्रसार है हिंदी ।
विश्व भर में बड़े प्यार से बोली जाती है हिंदी।
तन संघ और ग्यारह राज्यों की राजभाषा है हिंदी ।
भारत के मान सम्मान की परिभाषा है हिंदी ॥
विश्व में भारत का भाषण
, भारत का प्रचार है हिंदी ॥
विश्व के कई देशों में लोगों को भाती है हिंदी ॥
राष्ट्रिय अस्मिता का गौरव सुगम आसान है हिंदी ।
सभ्यता का प्रतीक विश्व में तृतीय स्थान है हिंदी ॥
आर. डी. बाजपेई
संपादक :
जनोदय न्यूज विजन
लखनऊ, उत्तर प्रदेश भारत गणतंत्र….

“सबसे प्यारी मेरी हिंदी” नामक पुस्तक में नेपाल से प्रकाशित. मेरी रचना….
Jd News Vision