सदर तहसील में समाधान दिवस आयोजित, फरियादियों की सुनी गई समस्याएं*

Jd news Vision….

सतोष कुमार गुप्ता….

*119 शिकायतें दर्ज, 15 मामलों का मौके पर निस्तारण*

गोरखपुर : : सदर तहसील परिसर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में नवागत तहसीलदार सत्य प्रकाश गुप्ता की अध्यक्षता में जनसुनवाई की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पहुंचे फरियादियों ने अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। तहसीलदार ने एक-एक शिकायत को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।

समाधान दिवस में कुल 119 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 15 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष प्रकरणों को संबंधित विभागों को सौंपते हुए तय समय सीमा के भीतर समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। तहसीलदार ने कहा कि जनता की समस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और प्रत्येक शिकायत का निपटारा प्राथमिकता के आधार पर किया जाए।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि फरियादियों को अनावश्यक रूप से इधर-उधर न भटकाया जाए और प्रत्येक विभाग अपने स्तर से शिकायतों का प्रभावी समाधान सुनिश्चित करे। साथ ही, लंबित मामलों की नियमित समीक्षा कर समय से उनका निस्तारण किया जाए, ताकि आमजन को राहत मिल सके।

इस दौरान नायब तहसीलदार आकांक्षा पासवान, नायब तहसीलदार दुर्गेश चौरसिया, नायब तहसीलदार जीवेंद्र त्रिपाठी, चकबंदी अधिकारी सुनील सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों ने अपने-अपने विभाग से संबंधित शिकायतों को सुनकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कराई।

समाधान दिवस के सफल आयोजन से उपस्थित फरियादियों में संतोष दिखाई दिया। लोगों ने प्रशासन की इस पहल की सराहना करते हुए उम्मीद जताई कि उनकी शेष समस्याओं का भी जल्द समाधान किया जाएगा। नियमित रूप से आयोजित होने वाले ऐसे कार्यक्रम आमजन और प्रशासन के बीच संवाद का प्रभावी माध्यम बनते जा रहे हैं।

About admin

Check Also

नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा नामकरण संघर्ष समिति की संचालन समिति का किया गया गठन 

Jdnews vision…. ग्रेटर नोयडा : : यहां एक विशेष बैठक में नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *