52वे स्थापना दिवस पर, हिंदुस्तान पेट्रोलियम कम्पनी ने किया वृक्षारोपण, राजकीय इंटर कॉलेज निशातगंज में रोपे गए पौधे ….

जेडी न्यूज़ विज़न

लखनऊ : : भारत की सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलिंयम उत्पादों के वितरण एवं शोधन से जुड़ी महारत्न कम्पनी हिंदुस्तान पेट्रोलियम ने अपने 52वे स्थापना दिवस पर राजकीय इंटर कॉलेज निशातगंज लखनऊ के परिसर में फलदार एवं छायादार वृक्षों आम,नीम , शहतूत, इमली,क्षंक्ष जामुन,चीकू ,अमलतास आदि के रोपण कार्य किया।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्रीय प्रबंधक (रिटेल) आबिद खादरी , क्षेत्रीय प्रमुख (एल.पी.जी.) राकेश माहेश्वरी, मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक (  ल्यूब्स) मोहम्मद आरिफ सैफी , वरिष्ठ प्रबंधक मानव संसाधन मोहम्मद हारून, प्रबंधक तकनीकी सेवाएं नरेश कुमार, सीनियर आफिसर अंशुमान सिंह आदि की गौरवमयी उपस्थिति में में वृक्षारोपण किया गया।

इसके पूर्व राजकीय इंटर कॉलेज निशातगंज लखनऊ में ईको क्लब प्रभारी सत्यम् शिवम् सुंदरम् ने विधालय में अतिथियों की आगवानी की और विधालय के प्रधानाचार्य सौरभ प्रताप सिंह ने मुख्य अतिथियों का स्वागत पुष्प गुच्छ भेंट कर किया।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य सौरभ प्रताप सिंह ने कम्पनी हिंदुस्तान पेट्रोलियम के स्थापना दिवस पर आप अतिथियों को बधाई दी और वृक्षारोपण कार्यक्रम राजकीय इंटर कॉलेज निशातगंज लखनऊ में आयोजित करने केलिए धन्यवाद देते हुए सामाजिक चेतना एवं पर्यावरण संरक्षण हेतु आभार व्यक्त किया।। स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर विधालय के शिक्षकों सत्यम् शिवम् सुंदरम्, शफीक अहमद,शिव बालक यादव , शत्रोहन जायसवाल,आभा रानी चौहान , अमृत प्रकाश , नित्य प्रकाश सहित छात्रों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को सफल बनाया।

About admin

Check Also

नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा नामकरण संघर्ष समिति की संचालन समिति का किया गया गठन 

Jdnews vision…. ग्रेटर नोयडा : : यहां एक विशेष बैठक में नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *