Jdnews Vision…
बलरामपुर,28 जुलाई : : भारतीय जनता पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी डीपी सिंह बैस ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री,वरिष्ठ अधिवक्ता,प्रख्यात समाजसेवी एवं जनप्रिय नेता हनुमंत सिंह जी के निधन पर मंगलवार को उनके बलरामपुर स्थित आवास पर जनप्रतिनिधियों,सामाजिक कार्यकर्ताओं,पार्टी पदाधिकारियों एवं हजारों शुभचिंतकों ने पहुँचकर शोक-संवेदना व्यक्त की। सभी ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा अंतिम यात्रा एवं अंतिम संस्कार में सम्मिलित होकर उन्हें अश्रुपूरित नेत्रों से अंतिम विदाई दी।
इस अवसर पर कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह,भाजपा जिलाध्यक्ष रवि कुमार मिश्रा,गोंडा जिला पंचायत अध्यक्ष धनश्याम मिश्र,बलरामपुर सदर विधायक पलटू राम,उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा,बलरामपुर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष डॉ.धीरेन्द्र प्रताप सिंह ‘धीरू’,पूर्व अध्यक्ष प्रदीप सिंह, जिला पंचायत पूर्व अध्यक्ष विश्राम सिंह, एमएलसी पदम सेन चौधरी विधायक कैलाश नाथ शुक्ला, विधायक राकेश यादव, पूर्व विधायक जगराम,मेजर संजय रावत, जिला अध्यक्ष व्यापार मण्डल रमेश पहवा,डा ए,के, सिंह सौम्य अग्रवाल पंकज सिंह उतरौला नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अनूप चंद्र गुप्ता,अजय सिंह ‘पिंकू’,डीपी सिंह बैस,वरुण सिंह ‘मोनू’ सहित अनेक जनप्रतिनिधि,भाजपा पदाधिकारी,सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
डीपी सिंह बैस ने कहा कि स्वर्गीय श्री हनुमंत सिंह जी का संपूर्ण जीवन जनसेवा,न्यायप्रियता,सामाजिक समरसता एवं राष्ट्रहित के प्रति समर्पित रहा। उनका सादगीपूर्ण व्यक्तित्व,सहज व्यवहार,संगठन के प्रति निष्ठा और समाज के प्रत्येक वर्ग के प्रति आत्मीयता उन्हें जन-जन का प्रिय नेता बनाती थी। उनका निधन केवल बलरामपुर जनपद ही नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश के लिए एक अपूरणीय क्षति है।
उन्होंने कहा कि स्वर्गीय हनुमंत सिंह जी के आदर्श,संघर्ष,सेवा और जनकल्याण के प्रति समर्पण सदैव समाज एवं युवा पीढ़ी को प्रेरित करते रहेंगे।
अंत में सभी ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों,शुभचिंतकों एवं समर्थकों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति एवं संबल प्रदान करें।
Jd News Vision