सिम्हाचलम रेलवे स्टेशन के विकास कार्यों का डीआरएम और विधायक ने किया निरीक्षण……

Jdnews विज़ने….

(राघवेंद्र मिश्रा, प्रबंध संपादक)

विशाखापत्तनम, : :: दक्षिण तट रेलवे (South Coast Railway) के विशाखापत्तनम मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) श्री ललित बोहरा ने पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री पी.जी.वी.आर. नायडू के साथ सिम्हाचलम रेलवे स्टेशन का दौरा कर अमृत भारत स्टेशन योजना (ABSS) के तहत चल रहे तथा प्रस्तावित विकास कार्यों की समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान डीआरएम एवं विधायक ने स्टेशन पर उपलब्ध यात्री सुविधाओं, आधारभूत संरचना तथा विभिन्न विकास परियोजनाओं की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने यात्रियों को बेहतर एवं आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से किए जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर रेलवे के इंजीनियरिंग, वाणिज्य (कमर्शियल) तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे और विकास कार्यों की प्रगति से अवगत कराया। रेलवे प्रशासन ने बताया कि अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत सिम्हाचलम रेलवे स्टेशन को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित कर यात्रियों के लिए अधिक सुविधाजनक बनाया जा रहा है।

About admin

Check Also

*सोचा न था*

Jdnews Vision….. *सोचा न था*   आप चले जाएंगे छोड़कर सोचा न था, फिर देखेंगे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *