Breaking News

महानगर: निर्माणाधीन बिल्डिंग की लिफ्ट टूटी, दबकर चार मजदूर घायल….

Jdnews Vision…

पुलिस के मुताबिक जख्मी हुए मजदूर खतरे से बाहर…

विज्ञानपुरी के क्षेत्र स्थित शालीमार गैलेंट के पास हुई घटना का मामला….

लखनऊ  : : महानगर थाना क्षेत्र के विज्ञानपुरी में गुरुवार को एक निर्माणाधीन बिल्डिंग की लिफ्ट टूटकर गिरने से चार मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से मलबे में दबे मजदूरों को आनन-फानन में घायलों को अस्पताल भिजवाया, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। आरोप है कि बिना सुरक्षा मानक के निर्माण कराया जा रहा था। पुलिस के मुताबिक इस मामले में गहनता से छानबीन की जा रही है।

महानगर थाना क्षेत्र के शालीमार गैलेंट के पीछे विज्ञानपुरी स्थित एक निर्माणाधीन बिल्डिंग बनी लिफ्ट के भीतर रोज की तरह गुरुवार को काम कर रहे थे कि तभी प्लास्टर के दौरान लिफ्ट टूटकर गिर पड़ी। इसकी चपेट में आकर चार मजदूरों 28 वर्षीय छोटू कुमार पुत्र चंदेश्वर राय, 45 वर्षीय सुरेन्द्र कुमार पुत्र जागेश्वर राय, 24 वर्षीय निक्कू पुत्र ब्रजमोहन व 25 वर्षीय मोनू पुत्र सेकंड मलबे में दब कर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस स्थानीय लोगों की मदद से मलबे में दबे मजदूरों को आनन-फानन में अस्पताल भिजवाया।

पुलिस के मुताबिक डॉक्टरों ने बताया सभी घायल खतरे से बाहर हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

About admin

Check Also

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के 76 वें जन्मदिन पर किया गया फल वितरण….

Jdnews Vision ….. बलरामपुर : : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के 76 वें जन्मदिन पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *