Breaking News

सूचना निदेशक द्वारा सभी अखबारों को समान विज्ञापन देने का आश्वासन….

Jdnews vision….

लखनऊ : : मान्यता प्राप्त पत्रकार एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश त्रिवेदी ने सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के निदेशक विशाल सिंह को ज्ञापन देकर मांग की है कि उत्तर प्रदेश के सभी डीएवीपी मान्यता एवं सूची बद्ध समाचार पत्रों को नियमित विज्ञापन जारी करने की व्यवस्था की जाय। और साथ ही मांग पत्र के आधार पर विज्ञापन देने की प्रथा समाप्त की जाय। इससे दूर दराज के डीएवीपी मान्यता एवं सूचीबद्ध समाचार पत्रों को भी समुचित लाभ मिलेगा तथा सरकार की “सबका साथ सबका विकास” की नीति का भी अक्षरशः पालन होगा।

निदेशक विशाल सिंह ने मान्यता प्राप्त पत्रकार एसोसिएशन के ज्ञापन पर विचार करने का आश्वासन दिया है। विदित हो कि पूर्व में सूचना विभाग ने सबको समान विज्ञापन देने की व्यवस्था बना रखी थी। इसके साथ ही मान्यता प्राप्त पत्रकार एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश त्रिवेदी एक विज्ञप्ति में मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति को फर्जी पत्रकारों की धरपकड़ में सहयोग करने की बात कही। यह अभियान लखनऊ से शुरू होगा।

एसोसिएशन के उक्त प्रयासों को केशव पाण्डेय, अनिल कटियार, उमा मिश्रा, राकेश कश्यप, निहाल सिंह जेम्स, पवन पाठक, भूपेन्द्र मणि त्रिपाठी, शशिकांत पाण्डेय, सुजान सिंह गौतम, निर्मल सिंह यादव, नफीस अहमद जाफरी, उमाकांत बाजपेई, नीरज शर्मा, सुधीर मिश्र, प्रदीप त्रिवेदी, आदर्श अवस्थी आदि विभिन्न जिलों के पत्रकारों ने सराहनीय बताया है।

About admin

Check Also

वरिष्ठ पत्रकार रणजीत सिंह राज के निधन से शोक की लहर

Jdnews Vision…. संतोष कुमार गुप्ता… गजपुर बाजार : गगहा क्षेत्र के हटवा निवासी वरिष्ठ पत्रकार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *