Jdnews Vision……
*एमिटी में खेलों का महाकुंभ शुरू, ‘संगठन-2026’ में दिखेगा दमखम*
*एमिटी विश्वविद्यालय में खेलों का उत्सव शुरू, ‘संगठन-2026’ में होगा जोश और जुनून का संगम*
लखनऊ 18 सितंबर : : विद्यार्थियो को खेलकूद गतिविधियों और स्वस्थ्य शरीर व स्वस्थ्य मन के प्रति संवेदनशील बनाने और और उनमें खेल भावना का विकास करने के लिए एमिटी विश्वविद्यालय उत्तर प्रदेश, लखनऊ परिसर के वार्षिक खेल-कूद समारोह संगठन-2026 की प्रतियोगिताओं का आज वैदिक मंत्रोच्चार-पूजन के साथ विधिवत शुभारम्भ किया गया।

आज आरम्भ हुईं संगठन खेल प्रतियोगिताओं में क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, टेनिस, बालीबाल, खो-खो, दौड़ प्रतियोगिताओं आदि सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। खेलकूद प्रतियोगिता ‘‘संगठन-2026’’ का आयोजन एमिटी समूह के संस्थापक अध्यक्ष डा. अशोक के. चौहान के जन्मदिवस के अवसर पर फाउंडर्स डे के रूप में किया जाता है।

संगठन-2026 के उद्घाटन के अवसर पर प्रति कुलपति एमिटी विश्वविद्यालय लखनऊ परिसर प्रोफेसर (डा.) अनिल वशिष्ठ, उप प्रतिकुलपति एमिटी विवि लखनऊ परिसर सेवानिवृत्त विंग कमांडर डा. अनिल कुमार तिवारी, डीन अकादमिक डा. राजेश तिवारी और डीन छात्र कल्याण डा. राजीव वर्मा सहित समस्त विभागों के विभागाध्यक्ष और संकाय सदस्य उपस्थित रहे।
डीन छात्र कल्याण डा. राजीव वर्मा ने सभी गणमान्यों और प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए संगठन प्रतियोगिता की परंपरा से अवगत कराया।

खेल प्रतियोगिताओं का विधिवत शुभारम्भ प्रति कुलपति प्रोफेसर (डा.) अनिल वशिष्ठ ने खिलाडियों को खेल मशाल सौंपकर किया। खेल मशाल विश्वविद्यालय के समस्त विभागों के विभागाध्यक्षों के हाथों से अग्रसारित होकर पुनः प्रति कुलपति प्रोफेसर (डा.) अनिल वशिष्ठ के पास पहुंची। इसके बाद उन्होने खेल मशाल से संगठन-2026 की खेल ज्योति को प्रज्जवलित किया।
इसके उपरान्त संगठन प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले प्रतिभागियों ने एक मनमोहक और उत्साहित कर देने वाले मार्च पास्ट में हिस्सा लिया जिसका सलामी प्रति कुलपति ने ली।

विद्यार्थियों को खेल प्रतियोगिताओं में शामिल होने के लिए प्रेरित करते हुए प्रति कुलपति प्रोफेसर (डा.) अनिल वशिष्ठ, ने कहा कि संगठन खेल प्रतियोगिता का आयोजन प्रति वर्ष न केवल एमिटी यूनिवर्सिटी लखनऊ परिसर में बल्कि भारत के सभी एमिटी यूनिवर्सिटी परिसरों में संस्थापक अध्यक्ष डॉ. अशोक के. चौहान के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में फाउंडर्स डे के रूप में किया जाता है। उनकी दूरदृष्टि और नेतृत्व ने एमिटी विश्वविद्यालय को उत्कृष्टता के प्रतीक के रूप में आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि एमिटी विष्वविद्यालय लखनऊ परिसर अपने चेयरमैन डा. असीम चौहान नेतृत्व में लगातार नई ऊंचाईयों की ओर अग्रसर है।
प्रति कुलपति ने संगठन प्रतियोगिताओं को दृढ़ संकल्प और अनुशासन के मूल्यों को समाज में स्थापित करने वाला आयोजन बताया। उन्होने कहा कि संगठन केवल खेल प्रतियोगिता नहीं बल्कि उससे बढकर खेल भावना, समुदाय और अपनेपन की भावना, , शारीरिक फिटनेस के प्रति जागरूकता, प्रतिबद्धता, अनुषासन, टीम वर्क, और साहस का संचार करने वाला आयोजन है। प्रोफेसर. वशिष्ठ ने सभी प्रतिभागियों से कहा कि वो इस प्रतियोगिता में लगन के साथ हिस्सा लें, नियमों का पालन करें और अपने प्रतिद्वंदी को सम्मान दें। उन्होने कहा कि हमें याद रहना चाहिए कि ट्राफी और मैडल्स हमारी आलमारियों में रह जाते है पर मैदान में मिलने वाली सीख हमारे जीवन में हमेंशा काम आती हैं।
उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों के छात्र-छात्रों द्वारा कई रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी र्गइं। नृत्य और गीतों से सजी इन प्रस्तुतियों का सभी ने आनंद उठाया और एक दूसरे को खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रर्दशन के लिए शुभकामना दी
Jd News Vision