पूर्व मंत्री नानकदीन को सातवीं मंजिल से नीचे फेंका गया, बेटे ने लगाया विधायक प्रतिनिधि पर हत्या का आरोप

Jdnews Vision……

लखनऊ : : राजधानी में विधायक आवास की सातवीं मंजिल से गिरकर भाजपा नेता नानकदीन भुर्जी (55) की मौत के मामले में उनके परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। बेटे उत्तम गुप्ता ने विधायक हंसराम के प्रतिनिधि आरिफ पर साथियों के साथ मिलकर पिता को नीचे फेंकने का आरोप लगाया।

बेटे ने कहा कि पिता को न तो कोई बीमारी थी और न ही वह डिप्रेशन में थे। बेटे ने आत्महत्या की बातों को खारिज किया। बेटे उत्तम ने विधायक प्रतिनिधि के खिलाफ हजरतगंज कोतवाली में तहरीर भी दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मंगलवार को हुई घटना के बाद पुलिस ने आरिफ के बयान पर मामले को आत्महत्या कहा था।

दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री रहे नानकदीन भुर्जी खदरा के रहने वाले थे। वर्तमान में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश महामंत्री थे। मंगलवार को वह अपने निजी सचिव लालन गुप्ता के साथ बाइक से घर से निकले थे। लालन ने उन्हें विधायक निवास पर छोड़ा था। पिता ऊपर सातवें तल पर कमरा नंबर 703 में गए थे। वह अपने मित्र विधायक हंसराम से मिलने के लिए पहुंचे थे। पिता कमरे में पहुंचे।

वहां मो. आरिफ ने साजिश के तहत अपने साथियों के साथ मिलकर पिता की हत्या कर दी। इसके बाद उन्हें सातवें तल से नीचे फेंक दिया। मो. आरिफ और उनके अज्ञात दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाते हुए उत्तम ने तहरीर दी है। एसीपी हजरतगंज रजनीश कुमार वर्मा के मुताबिक तहरीर मिली है। तफ्तीश की जा रही है। घटनास्थल के आस पास लगे सीसी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। प्राथमिक जांच में आत्महत्या की पुष्टि हुई थी। हालांकि नानकदीन के बेटे द्वारा लगाए गए आरोपों की भी जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पिता न तो बीमार थे न डिप्रेशन में

नानकदीन भुर्जी के बेटे उत्तम के मुताबिक उनके पिता न तो बीमार ते न ही डिप्रेशन में थे। पिता आत्महत्या नहीं कर सकते। साजिश के तहत उनकी हत्या की गई है। उत्तम ने बताया कि मंगलवार दोपहर करीब सवा दो बजे आरिफ ने पिता के निजी सचिव को पहले फोनकर घटना की जानकारी दी थी।

बैकुंठधाम पर हुआ अंतिम संस्कार

दोपहर बैकुंठधाम पर नानकदीन का अंतिम संस्कार किया गया। मुखाग्नि उनके बेटे ने दी। उधर, नानकदीन की मौत से पूरा परिवार गमगीन है। शव जब अंतिम संस्कार के लिए घर से निकला तो उनकी पत्नी अचेत हो गई। हालत बिगड़ते देख परिवारीजनों और रिश्तेदारों ने ढाढस बंधाते हुए शांत कराया।

About admin

Check Also

नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा नामकरण संघर्ष समिति की संचालन समिति का किया गया गठन 

Jdnews vision…. ग्रेटर नोयडा : : यहां एक विशेष बैठक में नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *