Breaking News

गुरु पर्व के पावन अवसर पर देवीपाटन पीठाधीश्वर को डमरू सहित त्रिशूल भेंट,जनप्रतिनिधियों ने लिया आशीर्वाद….   

Jdnews Vision…

बलरामपुर। गुरु पर्व के पावन अवसर पर आदर्श नगर पालिका परिषद,बलरामपुर के अध्यक्ष डॉ.धीरेन्द्र प्रताप सिंह ‘धीरू’ ने देवीपाटन शक्तिपीठ पहुंचकर देवीपाटन पीठाधीश्वर महंथ मिथिलेश नाथ योगी से चेयरमैन से भेंट की। इस दौरान उन्होंने श्रद्धा एवं आस्था के प्रतीक डमरू सहित त्रिशूल भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर देवीपाटन पीठाधीश्वर ने सभी उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों को आशीर्वचन देते हुए समाज में धर्म,संस्कृति,सद्भाव और सेवा की भावना को सुदृढ़ करने का संदेश दिया। गुरु पर्व के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि तथा जनकल्याण की कामना की।

इस अवसर पर सदर विधायक पल्टूराम,उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा,पूर्व चेयरमैन अनूप चन्द्र गुप्त,प्रदीप सिंह, अशोक सिंह,संजय शुक्ला,डीपी सिंह बैस,गौरव मिश्र,शिवम मिश्र सहित अनेक जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने भी देवीपाटन पीठाधीश्वर का आशीर्वाद प्राप्त किया।

गुरु पर्व के इस आध्यात्मिक एवं गरिमामय आयोजन में श्रद्धा,भक्ति और भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं का अनुपम संगम देखने को मिला। उपस्थित श्रद्धालुओं ने गुरु की महिमा का स्मरण करते हुए उनके प्रति अपनी श्रद्धा एवं कृतज्ञता व्यक्त की।

About admin

Check Also

भाजपा ने शुरू किया ‘संत रविदास समरसता संकल्प अभियान’… यूपी के 1918 मंडलों में जलाए गए 60 हजार दीप..

Jdnews Vision…. 20 फरवरी तक चलेगा समरसता संकल्प अभियान… लखनऊ : : संत रविदास ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *