Breaking News

श्याम संगीत सृजन संस्थान सक्ती ने किया गुरु पूर्णिमा महोत्सव पर आनलाईन कार्यक्रम का आयोजन….

Jdnews Vision….

श्याम संगीत सृजन संस्थान सक्ती द्वारा आयोजित गुरु पूर्णिमा महोत्सव आनलाईन कार्यक्रम डॉक्टर एन डी आर चंद्राजी के मुख्य आतिथ्य एवं संस्थान के अध्यक्ष श्रीमती सूर्या देवी चन्द्रा जी की अध्यक्षता में सम्पन्न।*

*विशिष्ट अतिथि जयपुर राजस्थान से पूर्व प्राध्यापक डॉ. रेखा गुप्ता जी की उपस्थिति में संस्थान के संगीत साधिकाओं द्वारा श्रद्धा भावपूर्ण गुरु वंदना गायन से हुआ।

*सक्ती छत्तीसगढ़:–* श्याम संगीत सृजन संस्थान सक्ती द्वारा 29जुलाई को शाम4.30बजे से गुरु पूर्णिमा महोत्सव आनलाईन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

सर्वप्रथम मां सरस्वती जी एवं महर्षि वेद व्यास के तैल चित्र पर संस्थान की अध्यक्ष श्रीमती सूर्या देवी चन्द्रा जी एवं आमंत्रित अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित व पुष्प माल्यार्पण कर श्रीमती नीलू मुस्ताजर जी मंडला मध्य प्रदेश द्वारा सरस्वती वंदना गायन कर समारोह का शुभारंभ किया गया।

स्वागत गीत डॉक्टर सुशीला कुमारी जी द्वारा प्रस्तुत किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य आसंदी से डॉ. एन डी आर चंद्राजी के द्वारा अपने उद्बोधन में गुरु महिमा के बारे में कहा गया कि गुरु की महिमा अपरम्पार है उनके बारे में जितना भी कहा जाय कम ही होगा उन्होंने कहा गुरु पूर्णिमा महर्षि वेद व्यास जी के जन्मदिवस के रूप में आषाढ़ माह की पूर्णिमा को मनाई जाती है, उन्हें हिन्दू धर्म के सबसे महान गुरुओं में से एक प्रसिद्ध माना जाता है, जिन्होंने वेदों का विभाजन किया और महाभारत जैसे महान ग्रंथों की रचना की। गुरु पूर्णिमा को व्यास पूर्णिमा भी कहा जाता है, और यह गुरु के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का दिन है, गुरु चाहे किसी भी क्षेत्र या विषय का हो

गुरु पूर्णिमा गुरु-शिष्य परम्परा का प्रतीक है, जहां शिष्य अपने गुरुओं का सम्मान करते हैं और उनका आशीर्वाद लेते हैं। गुरु पूर्णिमा ज्ञान और शिक्षा के महत्व को दर्शाती है और गुरु को प्रकाश दिखाने वाले के रूप में सम्मानित किया जाता है। यह दिन केवल महर्षि वेद व्यास जी के लिए ही नहीं, बल्कि जीवन में ज्ञान देने वाले सभी गुरुजनों, जैसे माता-पिता, शिक्षक और अन्य मार्गदर्शकों के प्रति भी सम्मान व्यक्त करने का दिन है। उन्होंने कार्यक्रम में शामिल समस्त संगीत साधिकाओं को गुरु पूर्णिमा की हार्दिक बधाई एवं शुभकामना देने के साथ आशीर्वाद प्रदान किया।

इस अवसर पर संस्थान के समस्त संगीत साधिकाओं द्वारा गुरु महिमा गुणगान किया गया, जिसमें श्रीमती निशा अतुल्य जी, देहरादून उत्तराखंड से, राजस्थान से श्रीमती रजनी शर्मा जी, श्रीमती सविता गुप्ता जी, श्रीमती वीणा गुप्ता जी, उत्तर प्रदेश से डॉक्टर गीता पाण्डेय जी, गुजरात से डॉक्टर भावना सांवलिया जी, बिहार से श्रीमती सुबाला कुमारी झा जी झारखंड से कुमारी मानसी रंजन जी, श्रीमती माधवी गुप्ता जी, (स्वीडन यूरोप) से छत्तीसगढ़ से कुमारी आराध्या चंद्रा जी, श्रीमती अर्चना पाठक जी, श्रीमती बबीता सिंह जी, श्रीमती सीमा पटेल जी, श्रीमती तालकेशवरी चन्द्रा जी आदि संगीत साधिकाओं द्वारा एक से बढ़कर एक भावपूर्ण गुरु वंदना गायन किया गया।

कार्यक्रम के इस समापन अवसर पर श्री विजय कुमार चन्द्रा जी द्वारा संगीत परीक्षा परिणाम की हार्दिक बधाई और गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं दी गई।समस्त उपस्थित संगीत साधिकाओं को संस्थान द्वारा आयोजित आगामी तुलसी जयंती समारोह में शामिल होने के लिए भी कहा।

कार्यक्रम का मंच संचालन डॉ सुशीला कुमारी जी, इटखोरी चतरा झारखंड के द्वारा एवं आभार व्यक्त डॉक्टर सत्येन्द्र चन्द्रा जी द्वारा किया गया।अध्यक्ष की अनुमति से कार्यक्रम समाप्त किया गया।

About admin

Check Also

DIPR Manipur Calls for Collective Action to Tackle Growing E-Waste Menace…

Jdnews Vision… Imphal, November 6,: : The Directorate of Information and Public Relations (DIPR) organised …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *