Breaking News

वन विभाग की भूमि पर कथित अवैध कब्जे और बिना अनुमति के प्लॉटिंग किए जाने का लगाया आरोप

Jdnews Vision….

(सुरेन्द्र कुमार वर्मा)

लखनऊ  के अन्तर्गत आज तहसील मोहनलाल गंज के संपूर्ण समाधान दिवस में ग्राम गोरा निवासी विनय शुक्ला ने प्रार्थना पत्र देकर निजी, सरकारी तथा वन विभाग की भूमि पर कथित अवैध कब्जे और बिना अनुमति के प्लॉटिंग किए जाने का आरोप लगाया

शिकायतकर्ता का कहना है कि भूमि पर नियमों की अनदेखी कर कब्जा कर अवैध रूप से प्लॉटिंग की जा रही है, जिससे सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंच रहा है

उन्होंने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराके अवैध कब्जा हटवाने तथा दोषी व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की

शिकायत मिलने के बाद तहसील प्रशासन ने मामले की जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया लेकिन तहसील दिवस में किसानों के द्वारा जो प्रार्थना पत्र दिये जाते है उसका निस्तारण न करके तहसील कर्मचारियों के द्वारा गलत रिपोर्ट लगा कर निस्तारित दिखाया जाता है जिस कारण क्षेत्र की पीड़ित जनता एवम किसान दर दर भटकते रहते है तहसील क्षेत्र में हजारों की संख्या मे अवैध प्लाटिंगो का काम चल रहा है जो ना तो कहीं से अप्रूव्ड है और न ही इनका कोई मानक है कहीं कहीं तो इनके द्वारा सरकारी जमीनो पर कब्जा कर अपना निजी रास्ता भी बना लिया है अवैध प्लाटिंग कर्ताओ द्वारा चकरोड और सरकारी जमीन नाली रास्तों पर कब्जा कर लिया गया है तहसील दिवस में शिकायत के बावजूद लीपापोती कर कोई कार्रवाई नहीं होती है

About admin

Check Also

गाय के हमले में घायल हुई 8 वर्षीय बच्ची, हालत स्थिर

Jdnews Vision…. लखनऊ: : सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र के सरसवां गांव में शुक्रवार को गाय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *