Breaking News
oplus_2097152

जेवर एयरपोर्ट के नामकरण को लेकर ‘जेवर एयरपोर्ट महर्षि दयानंद संघर्ष समिति’ का किया गया गठन 

Jdnews Vision…

ग्रेटर नोएडा : : यहां स्थित सत्य सनातन वैदिक धर्म यज्ञशाला तिलपता में आर्य प्रतिनिधि सभा जनपद गौतम बुद्ध नगर की एक विशेष बैठक में जेवर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के नामकरण को लेकर जेवर एयरपोर्ट महर्षि दयानंद संघर्ष समिति का गठन किया गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए आर्य भाषा प्रचारिणी सभा के अध्यक्ष और कार्यक्रम के संचालक रहे ब्रह्मचारी आर्य सागर ने बताया कि इस बैठक में आर्य प्रतिनिधि सभा उत्तर प्रदेश की न्याय सभा के प्रधान न्यायाधीश और आर्य प्रतिनिधि सभा जनपद गौतमबुद्ध नगर के अध्यक्ष डॉ राकेश कुमार आर्य को इस संघर्ष समिति का संयोजक नियुक्त किया गया है। जबकि सहसंयोजक के रूप में डॉ धर्म प्रकाश आर्य को दायित्व दिया गया है। कार्यक्रम संयोजक डॉ आर्य ने अपने संबोधन में कहा कि यह संघर्ष समिति संपूर्ण एनसीआर के आर्यजनों को संगठित करने का प्रयास करेगी। जिससे कि आगामी 22 अगस्त 2026 को ग्रेटर कैलाश नई दिल्ली में होने वाले कार्यक्रम को सफल बनाया जा सके। इस कार्यक्रम में आर्य जगत के सुप्रसिद्ध संन्यासी और अंतरराष्ट्रीय संत स्वामी सच्चिदानंद जी महाराज मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित होंगे। जबकि सार्वदेशिक प्रतिनिधि सभा के प्रधान स्वामी आर्यवेश जी महाराज मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता आर्य जगत के सुप्रसिद्ध विद्वान और राष्ट्र निर्माण पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष ठाकुर विक्रम सिंह करेंगे..

इसके अतिरिक्त अन्य विद्वानों और नामचीन हस्तियों के पहुंचने की भी संभावना है। उन्होंने बताया कि अभी जनपद गौतम बुद्ध नगर के साथ-साथ जनपद गाजियाबाद के आर्य जनों को इस सूची में सम्मिलित किया गया है। इसके अतिरिक्त मेरठ, बुलंदशहर, बदायूं, अमरोहा, शाहजहांपुर, सहारनपुर ,मुजफ्फरनगर, बागपत,फरीदाबाद, पलवल गुड़गांव, पानीपत ,सोनीपत, रोहतक और दिल्ली की अनेक आर्य समाजों के आर्यजनों को भी संघर्ष समिति में अपना नाम सम्मिलित करने के लिए कहा गया है, वह सूची शीघ्र ही प्रकाशित हो जाएगी। इन सभी जनपदों के आर्यजनों की भूमिका पूर्व में 11 अप्रैल 2026 को किए गए इसी प्रकार के कार्यक्रम में बहुत महत्वपूर्ण रही थी। इसके अतिरिक्त देश-विदेश के आर्यजन जिस प्रकार से भी चाहें अपनी उपस्थिति प्रदान कर सकते हैं ,उन सभी का इस महाभियान में स्वागत है। उन्होंने उपस्थित आर्यजनों से जनसंपर्क के साथ-साथ आर्थिक सहयोग की भी अपील की।

आयोजन समिति में कार्यक्रम संचालक के रूप में ब्रह्मचारी आर्य सागर के साथ-साथ महाशय रंगीलाल आर्य, मैनेजर जगत सिंह आर्य, चमन शास्त्री, महावीर सिंह आर्य, विजेंद्र सिंह आर्य, मास्टर विजय सिंह, राम प्रसाद आर्य, महाशय हेम सिंह आर्य ,गजराज सिंह आर्य, रविंद्र आर्य, सतीश आर्य, पंडित धर्मवीर आर्य ,सुभाष चंद्र आर्य ,देवदत्त आर्य, आचार्य दशरथ कुमार, ब्रह्मपाल नंबरदार, मास्टर कैलाश चंद आर्य,

बाबूराम आर्य, जीत सिंह आर्य, जलजीत सिंह आर्य, गिरिराज आर्य, सुदेश आर्य,महाशय रणजीत सिंह आर्य,

म. किशन लाल आर्य, पवन कुमार भाटी, पहलवान पूरन सिंह आर्य, महेंद्र सिंह आर्य, मनु देव आर्य, कृपाल सिंह आर्य, शिव मुनि जी, देव मुनि जी महाराज, सरपंच रामेश्वर सिंह आर्य, राकेश शर्मा, गाजियाबाद से ओमेंद्र सिंह आर्य, विजयपाल सिंह कसाना, कृष्ण मुनि जी, देव मुनि जी, सत्येंद्र भगत जी, वेद प्रकाश आर्य, निरंजन सिंह आर्य, आर्य समाज दादरी मंडोरा प्रधान अजय कुमार आर्य एडवोकेट, सुधीर आर्य, मुनीश आर्य, बुलंदशहर से जिला अध्यक्ष श्री गंगा प्रसाद निराला, सिकंदराबाद आर्य समाज के प्रधान रमेश सिंह आर्य, उनके पदाधिकारी विनोद आर्य, शीशराम आर्य आर्यवीर दल अधिष्ठाता किशन कुमार, पुरोहित सुरेन्द्र आर्य बहजोई से ओमवीर सिंह आर्य, प्रदीप कुमार आर्य, अमरोहा से आचार्य डॉ यतेंद्र कुमार कटारिया, बागपत से राकेश कुमार आर्य, मेरठ से जिला प्रधान जिले सिंह आर्य, कोषाध्यक्ष ऋषिपाल कसाना, मुजफ्फरनगर से आचार्य कुंवर पाल शास्त्री , सहारनपुर जिला प्रधान सत्येंद्र कुमार आर्य, पलवल से युद्धवीर सिंह आर्य, शाहजहांपुर से विमलेश कुमार आर्य, ललितपुर से शिक्षक लखनलाल आर्य आदि को सम्मिलित किया गया। इस कार्यक्रम के कोषाध्यक्ष के रूप में प्रधान विजेंद्र सिंह आर्य को नियुक्त किया गया।इस अवसर पर महाशय किशनलाल आर्य जी को आर्य समाज के प्रति किए गए उनके उल्लेखनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।

About admin

Check Also

डॉ. विश्वम्भर दयाल अवस्थी ‘ विद्या – सागर ‘ की ” कविता संस्कृत की बेटी हिंदी” एक सराहनीय प्रस्तुति….

Jdnews vision….. ज़ेवर : :  साहित्यकार संगम संस्था के तत्वावधान में दिनांक 20 सितम्बर रविवार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *