Breaking News

मध्यप्रदेश विद्युत कर्मचारी संघ फेडरेशन व पेंशनर्स   एसोसिएशन का प्रांतीय सम्मेलन सतना में संपन्न 

Jdnews Vision….

संविदा नियमित नियुक्ति अंक 50 हो, आउट सोर्स को नियमित नियुक्ति दे, अनुकंपा नियुक्ति विसंगतियों को दूर करें, 2012 के पूर्व आश्रितों को अनुकंपा नियुक्ति दे,

महंगाई भत्ता और मंहगाई राहत के आदेश एक-साथ हो-

राकेश डी पी पाठक….

​सतना : : 6 अगस्त  को सतना में मध्यप्रदेश विद्युत कर्मचारी संघ फेडरेशन, जबलपुर की प्रांतीय बैठक तथा फेडरेशन एवं पेंशनर्स एसोसिएशन के सम्मेलन व सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए फेडरेशन के महामंत्री एवं पेंशनर्स एसोसिएशन के प्रांतीय उपाध्यक्ष राकेश डी. पी. पाठक ने कहा कि फेडरेशन सभी श्रेणियों के कर्मचारियों और पेंशनर्स की समस्याओं के समाधान हेतु लगातार कार्य कर रहा है।

​उन्होंने कैशलेस बीमा, फ्रिंज बेनेफिट्स, वेतन विसंगति, सेवानिवृत्ति की एक समान आयु, संविदा कर्मियों को नियमित नियुक्ति देने, संविदा अनुकंपा आश्रितों को नियमित नियुक्ति देने, राज्य पुनर्गठन की धारा 49(6) तथा एक साथ महंगाई भत्ता व महंगाई राहत आदि अनेक विषयों पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बिजली क्षेत्र में लंबे समय के बाद राज्य शासन ने नवीन सेटअप (OS) में नियमित पदों का सृजन कर भर्ती की स्वीकृति प्रदान की है। इसी तरह 20 वर्षों बाद नए फ्रिंज बेनेफिट्स स्वीकृत हुए हैं और कर्मचारियों को पदोन्नति का लाभ मिल रहा है, जिसके लिए फेडरेशन माननीय मुख्यमंत्री जी, ऊर्जा मंत्री जी, ऊर्जा सचिव एवं सभी प्रबंध निदेशकों (MDs) का आभार व्यक्त करता है। किंतु संविदा कर्मियों तथा संविदा अनुकंपा आश्रितों को नियमित नियुक्ति देने के आदेश में अनेक विसंगतियां हैं, जिन्हें दूर किया जाना चाहिए; तभी इसका वास्तविक लाभ मिल सकेगा।

​फेडरेशन की प्रांतीय बैठक व सम्मेलन फेडरेशन के अध्यक्ष श्री लक्ष्मण सिंह राजपूत की अध्यक्षता में श्रम कल्याण केंद्र, सतना में आयोजित हुआ। इस अवसर पर महामंत्री राकेश डी. पी. पाठक ने मांग की कि सभी संविदा कर्मियों को बिना शर्त और बिना परीक्षा के नियमित नियुक्ति प्रदान की जाए। यदि परीक्षा ली भी जाती है, तो अनारक्षित वर्ग के लिए निर्धारित न्यूनतम अंक 80 के स्थान पर 50 और आरक्षित वर्ग के लिए 70 के स्थान पर 40 अंक किए जाएं। वर्तमान आदेश में अनेक विसंगतियां हैं, जिन्हें दूर करने पर ही कर्मचारियों को इसका लाभ मिल सकेगा।

​राकेश डी. पी. पाठक ने कहा कि बिजली कंपनियों में 15 वर्षों से कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों को नियमित भर्ती में 50% का आरक्षण दिया जाए। संविदा अनुकंपा आश्रितों को नियमित नियुक्ति प्रदान करने की योजना की विसंगतियां दूर की जाएं तथा राज्य शासन और पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के पुराने आदेशानुसार CPCT पास करने हेतु 3 वर्ष की छूट दी जाए या CPCT की अनिवार्यता को पूर्ण रूप से समाप्त किया जाए। नई भर्ती के पूर्व, वर्ष 2012 से पहले के अनुकंपा आश्रितों को बिना शर्त नियमित नियुक्ति प्रदान की जाए।

​उन्होंने आगे कहा कि बेहतरीन कैशलेस बीमा योजना पुनः प्रारंभ कर दी गई है। इसे और अधिक प्रभावी तथा व्यापक बनाया जाना चाहिए, जिससे सभी को इसका समुचित लाभ मिल सके। श्री पाठक ने मुख्यमंत्री जी द्वारा राज्य पुनर्गठन की धारा 49 को शीघ्र समाप्त करने के निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि इसके आदेश जल्द जारी होने चाहिए। राज्य के कर्मचारियों और पेंशनर्स को केंद्र के समान महंगाई भत्ता, महंगाई राहत एवं परिवार पेंशन राहत एक साथ दी जाए। साथ ही विभिन्न श्रेणियों में व्याप्त वेतन विसंगति को भी शीघ्र दूर करने की मांग रखी।

​इस अवसर पर फेडरेशन के मार्गदर्शक व संरक्षक  एम. जी. सक्सेना का फेडरेशन द्वारा शॉल, श्रीफल एवं सम्मान पत्र भेंटकर प्रांतीय पदाधिकारियों तथा उपस्थित जनों द्वारा भव्य स्वागत-सम्मान किया गया। जोनल सचिव श्री बी. पी. पटेल ने श्री एम. जी. सक्सेना के योगदान और फेडरेशन की कर्म-यात्रा की विस्तृत जानकारी दी।

​फेडरेशन के अध्यक्ष  लक्ष्मण सिंह राजपूत ने कहा कि हम सबको एकजुट होकर फेडरेशन को और अधिक सुदृढ़ तथा सक्रिय करना होगा। श्री एन. के. यादव ने कहा कि 15 वर्षों के बाद फेडरेशन आज सभी श्रेणियों के कर्मचारियों की मांगों को प्रमुखता से रख रहा है और सफलता भी मिल रही है। श्री नरेंद्र मिश्रा ने कहा कि 15 वर्षों बाद आज पूरे प्रदेश में फेडरेशन सक्रियता के साथ हर वर्ग के कर्मचारी और पेंशनर की समस्याओं के समाधान हेतु कार्य कर रहा है।

​ दिनेश दुबे ने फेडरेशन के इतिहास, उपलब्धियों और वर्तमान में कर्मचारियों के हित में किए जा रहे प्रयासों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने सभी से फेडरेशन को मजबूत करने का आह्वान करते हुए कहा, “आप फेडरेशन का साथ दीजिए, फेडरेशन सदैव आपके साथ है।” श्री सुरेश बाबू खरे ने फेडरेशन की ऐतिहासिक यात्रा एवं कर्मचारियों के पक्ष में लिए गए निर्णयों की जानकारी दी। श्री रामेश्वर गांगे ने कहा कि फेडरेशन हर स्तर पर कर्मचारियों के हित में काम करने हेतु तत्पर है।

​ किशोर चौहान ने विद्युत गृहों के कर्मचारियों की समस्याओं और फेडरेशन के इतिहास पर प्रकाश डाला। श्री गोपाल चौहान ने संविदा व आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए फेडरेशन द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की, वहीं श्री जी. एल. चौरसिया ने संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।

​समारोह में  उमाशंकर मेहता, दिलीप शर्मा, सुरेश डांगी, आर. के. कौशिक, ए. के. सिंह, नागेंद्र कुमार निगम, के. सिंह बघेल, अनूप वर्मा, एन. एस. राजपूत एवं डी. एस. माथुर ने भी अपने विचार व्यक्त किए तथा अतिथियों का स्वागत-अभिनंदन किया। कार्यक्रम का कुशल संचालन, स्वागत भाषण एवं आभार प्रदर्शन श्री एन. एस. राजपूत द्वारा किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में फेडरेशन व पेंशनर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे।

About admin

Check Also

सीपत पुलिस की त्वरित कार्यवाही नाबालिक बच्ची से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को 24 घंटे के अंदर किया गिरफ्तार …

JdnewsVision… बिलासपुर- 06.08.: : सीपत पुलिस की त्वरित कार्यवाही नाबालिक बच्ची से दुष्कर्म करने वाले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *