Jdnews Vision….
नई दिल्ली : : कल 8 अगस्त के लिए देशभर में मानसून एक बार फिर अपने प्रचंड रूप में आ गया है. उत्तर भारत से लेकर पूर्वोत्तर तटीय इलाकों तक बादलों का जमावड़ा बना हुआ है. मौसम विभाग ने एक बार फिर आम लोगों की मुश्किलें बढ़ाने वाला अलर्ट जारी कर दिया है.
पूर्वाग्रह के मुताबिक कल यानी 8 अगस्त को देश के 16 राज्यों में मूसलाधार बारिश के साथ तूफानी आंधी आने की आशंका है. इस दौरान हवा की रफ्तार 75 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है.
इस भारी मानसूनी बारिश के चलते पहाडी राज्यों में चट्टानें खिसकने भूस्खलन की गंभीर चेतावनी जारी की गई है. ऐसे में पहाडी रास्तों पर सफर करने वाले लोगों को बेहद सावधान रहने की सलाह दी गई है. इसके अलावा पूर्वी भारत में बिजली गिरने की घटनाएं बढ़ सकती हैं, जिससे बचाव के लिए नदी किनारे मौजूद किसानों मछुआरों को सुरक्षित स्थानों पर जाने को कहा गया है. उत्तर भारत के कई मैदानी इलाकों में तेज झोंकों के कारण बड़े-बड़े पेड़ उखडने का भी डर है.
क्या कहते हैं मौसम वैज्ञानिक
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार इस हफ्ते उत्तर-पश्चिम, मध्य भारत पूर्वोत्तर राज्यों में लगातार भारी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा. कुछ इलाकों में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि की भी आशंका जताई गई है. मौसम के इस विकराल रूप के पीछे दो बडे कारण हैं. पहला यह कि गंगा के मैदानी इलाकों से सटे पश्चिम बंगाल उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाडी के तटीय क्षेत्रों में कम दबाव का क्षेत्र विकसित हो रहा है. वहीं दूसरी तरफ दक्षिणी उत्तर प्रदेश उसके आसपास के वायुमंडल में ऊपरी हवाओं का एक मजबूत चक्रवाती घेरा बना हुआ है. इन दोनों मौसमी प्रणालियों के आपस में मिलने से पूरे देश में मानसूनी हवाएं काफी सक्रिय हो गई हैं.
16 राज्यों में भारी बारिश आंधी का अलर्ट
भारत मौसम विभाग (IMD) ने देश के 16 राज्यों में भारी बारिश तेज आंधी की चेतावनी जारी की है. अलर्ट वाले राज्यों में उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, महाराष्ट्र केरल शामिल हैं.
मौसम विभाग के अनुसार, कई इलाकों में 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. इसके साथ ही भारी बारिश के कारण जलभराव, पेड़ गिरने यातायात प्रभावित होने की आशंका है. आईएमडी ने किसानों को मौसम को देखते हुए खेतों में काम करते समय विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है. लोगों से भी खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने स्थानीय प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है.
दिल्ली-एनसीआर में कल रेड अलर्ट
दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार सुबह से लगातार बारिश हो रही है, जिससे कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है. इस बीच भारत मौसम विभाग (IMD) ने शनिवार के लिए भी रेड अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार, कल अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहेंगे.
आईएमडी का कहना है कि सुबह से दोपहर तक कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. वहीं, शाम रात के समय भी दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में हल्की बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है. मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने, जलभराव वाले इलाकों से बचने मौसम से जुड़े ताजा अपडेट पर नजर रखने की सलाह दी है.
यूपी में भी मूसलाधार बारिश की चेतावनी
वहीं उत्तर प्रदेश के पश्चिमी पूर्वी दोनों हिस्सों में बारिश का बडा अलर्ट है. मेरठ, हापुड, नोएडा, मथुरा, आगरा, बुलंदशहर, अलीगढ़, झांसी, इटावा, फिरोजाबाद, कानपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, गाजीपुर, बलिया, बांदा, प्रयागराज, गोरखपुर देवरिया जैसे जिलों में मूसलाधार बारिश के साथ 50 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी. राजधानी लखनऊ में अधिकतम तापमान 33 डिग्री न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है.
पंजाब में किसानों को खुले खेतों में न जाने के लिए चेताया
राजस्थान पंजाब में भी बादलों का कड़ा पहरा रहने वाला है. राजस्थान के झुंझुनू, सीकर, चुरू, कोटा, जालोर, भरतपुर, अजमेर, उदयपुर, जैसलमेर, जयपुर, टोंक, दोसा अलवर में 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने मूसलाधार पानी गिरने का अंदेशा है. जयपुर में तापमान 31 से 26 डिग्री के बीच रहेगा. पंजाब के होशियारपुर, बठिंडा, कपूरथला, मोहाली, पटियाला, संगरूर, बरनाला अमृतसर में 65 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली आंधी को देखते हुए किसानों को खुले खेतों में जाने से मना किया गया है.
पूर्वी भारत मैदानी राज्यों में अलर्ट की स्थिति
बिहार झारखंड में भी मानसूनी बारिश लोगों के लिए आफत बन सकती है. बिहार के गया, पूर्वी व पश्चिमी चंपारण, रोहतास, नवादा, बांका, लखीसराय, मुंगेर, नालंदा, बक्सर, सिवान, वैशाली, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, अररिया, किशनगंज, कटिहार, बेगूसराय, सहरसा सुपौल जिलों में तूफानी बारिश का अलर्ट है. पटना में तापमान 33 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा. झारखंड के रांची, रामगढ़, बोकारो, हजारीबाग, जमशेदपुर, पलामू, खूंटी दुमका में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की आंधी के साथ भारी बारिश हो सकती है. रांची में तापमान 26 डिग्री से 24 डिग्री तक गिर सकता है.
पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर, मालदा, कोलकाता, बांकुडा, दार्जिलिंग, जलपाईगुडी, कालिम्पोंग अलीपुरद्वार में 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की हवाओं के साथ भारी बारिश का अनुमान है. कोलकाता का तापमान 31 से 28 डिग्री के आसपास रहेगा.
शहर अधिकतम तापमान (8 अगस्त) न्यूनतम तापमान (8 अगस्त)
दिल्ली 33°C 28°C
मुंबई 30°C 28°C
चेन्नई 34°C 28°C
कोलकाता 31°C 28°C
लखनऊ 33°C 28°C
पटना 33°C 28°C
रांची 26°C 24°C
भोपाल 27°C 24°C
जयपुर 31°C 26°C
शिमला 25°C 21°C
नैनीताल 26°C 22°C
पहाडी राज्यों भूस्खलन का खतरा
पहाडी राज्यों में मौसम का मिजाज सबसे ज्यादा खतरनाक बना हुआ है. उत्तराखंड के बागेश्वर, रुद्रप्रयाग, नैनीताल, हरिद्वार, ऋषिकेश, पिथौरागढ़, अल्मोडा पौडी गढ़वाल में मध्यम से भारी बारिश होगी 40 किमी प्रति घंटे की आंधी चलेगी. देहरादून का तापमान 29 से 24 डिग्री के बीच रहने की संभावना है. हिमाचल प्रदेश के कांगडा, सिरमौर, शिमला, मंडी, चंबा, कुल्लू सोलन में 70 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है. मनाली में पारा गिरकर 14 से 11 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. जम्मू-कश्मीर के पुंछ, मीरपुर, कुलगाम, जम्मू, कठुआ, शोपियां, डोडा, राजौरी, किश्तवाड़ अनंतनाग में भी तेज आंधी बारिश की चेतावनी है. श्रीनगर में अधिकतम तापमान 29 न्यूनतम तापमान 18 डिग्री रहेगा.
मध्य भारत में झमाझम बरसेगा पानी
मध्य प्रदेश के विदिशा, नरसिंहपुर, छिंदवाडा, बालाघाट, रीवा, इंदौर, भोपाल, कटनी, दमोह, पन्ना, टीकमगढ़, जबलपुर, सिवनी, भिंड छतरपुर जिलों में 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाओं के साथ झमाझम पानी बरसेगा. भोपाल में अधिकतम तापमान 27 डिग्री न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहने के आसार हैं. मौसम विभाग ने सभी राज्यों के प्रशासन को किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए हैं.
G F……
Jd News Vision