भव्य तिरंगा यात्रा में उमड़ा राष्ट्रभक्ति का सैलाब,‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के जयघोष से गूंजा उतरौला देहात….       

Jdnews Vision….

बलरामपुर/उतरौला: :  उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा के नेतृत्व में मा० प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र उतरौला के मंडल उतरौला देहात द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं,युवाओं,मातृशक्ति एवं क्षेत्रवासियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

हाथों में शान से लहराते तिरंगे और ‘भारत माता की जय’ एवं ‘वंदे मातरम्’ के गगनभेदी जयघोष से पूरा वातावरण राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत हो उठा। तिरंगा यात्रा के माध्यम से राष्ट्र की एकता,अखंडता,संप्रभुता और गौरव के प्रति सामूहिक प्रतिबद्धता का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि तिरंगा देश के स्वाभिमान,शौर्य,त्याग और बलिदान का प्रतीक है। देश की स्वतंत्रता और सम्मान के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले असंख्य वीर सपूतों के त्याग और बलिदान की स्मृति तिरंगे से जुड़ी है। यात्रा में क्षेत्रवासियों का उत्साह और सहभागिता ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के संकल्प को और मजबूत करने वाली रही।

तिरंगा यात्रा में जिला महामंत्री महेंद्र पाण्डेय,जिला उपाध्यक्ष वंदना पासवान,मंडल अध्यक्ष मेलाराम वर्मा,विधानसभा संयोजक सुधीर श्रीवास्तव,ब्लॉक प्रमुख महिपाल चौधरी,प्रधान अमरनाथ वर्मा,प्राचार्य डॉ.पवन नंदा,निवर्तमान अध्यक्ष राम संजीवन तिवारी,मंडल अध्यक्ष ब्रह्मानंद मौर्य,प्राचार्य एच.डी. वर्मा,भाजपा नेता राम आशीष वर्मा,विकास गुप्ता,कृष्ण कुमार,प्रधान अमित मिश्रा,दुर्गा वर्मा एवं मंशाराम यादव सहित बड़ी संख्या में सम्मानित क्षेत्रवासी,भाजपा कार्यकर्ता एवं मातृशक्ति उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के आयोजकों ने भव्य तिरंगा यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता करने वाले सभी सम्मानित जनों एवं क्षेत्रवासियों के प्रति हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।

About admin

Check Also

नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा नामकरण संघर्ष समिति की संचालन समिति का किया गया गठन 

Jdnews vision…. ग्रेटर नोयडा : : यहां एक विशेष बैठक में नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *