Breaking News

अवैध रूप से शराब बिक्री करते हुये आरोपी गिरफ्तार…

Jdnews Vision….

बिलासपुर (छ.ग): : *अवैध शराब पर रतनपुर पुलिस का प्रहार…

*चखना दुकान में अवैध रूप से शराब बिक्री करते हुये आरोपी गिरफ्तार…

*आरोपी के कब्जे से 40 पाव देशी प्लेन शराब किमती 3200रू. बरामद…

*आरोपी के विरूद्ध आबकारी एक्ट के प्रावधानों के तहत् की गई कार्यवाही…

*आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय किया गया पेश…

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि उमनि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह द्वारा थाना क्षेत्र में अवैध जुआ/शराब/गांजा बिक्री एवं परिवहन करने वाले पर कड़ी वैधानिक कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है, जिसके परिपालन में थाना क्षेत्र में मुखबीर लगाकर लगातार पतासाजी किया जा रहा था कि दिनांक 11.07.2026 को मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम लखराम शराब भट्ठी के पास चखना दुकान संचालक सुखदेव मराठा अवैध रूप से शराब बिक्री कर रहा है, उक्त सूचना के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया, जिनके द्वारा तत्काल वैधानिक कार्यवाही करने निर्देशित किये जिसके परिपालन में अति. पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मधुलिका सिंह के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी कोटा नुपुर उपाध्याय के नेतृत्व में थाना प्रभारी रतनपुर निलेश पाण्डेय के हमराह टीम तैयार कर ग्राम लखराम शराब भट्ठी के चखना दुकान में विधिवत् रेड कार्यवाही किया गया, जिनके द्वारा आरोपी सुखदेव मराठा के कब्जे से 40 पाव देशी प्लेन शराब किमती 3200 रू. बरामद हुआ, जिसे जप्त कर आबकारी एक्ट प्रवधानों के तहत् कार्यवाही करते हुये आरोपी को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

About admin

Check Also

रास्ता रोककर शराब पीने के लिए पैसे मांगने, मना करने पर चाकू की नोक पर लूट करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Jdnews Vision…. बिलासपुर (छ.ग.) : :  रास्ता रोककर शराब पीने के लिए पैसे मांगने, मना …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *