Breaking News

प्रांत योजना बैठक में बजरंग दल के पूर्व विभाग संयोजक विनोद मिश्रा को बनाया गया विभाग विशेष संपर्क प्रमुख

Jdnews Vision…..

संतोष कुमार गुप्ता….

गोरखपुर: :  गोरखपुर में विगत दिनों में पूर्ण हुई प्रांत योजना बैठक में बजरंग दल के पूर्व विभाग संयोजक एवं लंबे समय से सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय विनोद मिश्रा को उनके सामाजिक कार्यों, संगठन के प्रति समर्पण तथा समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों से निरंतर संपर्क एवं संवाद की भावना को देखते हुए विशेष संपर्क प्रमुख का दायित्व सौंपा गया है।

 

विनोद मिश्रा लंबे समय से सामाजिक एवं संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उन्होंने समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों के बीच संपर्क स्थापित करने, उनकी समस्याओं को समझने तथा सामाजिक समरसता और सेवा की भावना को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य किया है।

 

संगठन द्वारा विश्वास व्यक्त किया गया है कि उनके व्यापक सामाजिक संपर्क, अनुभव और कार्यकर्ताओं एवं समाज के लोगों के साथ सहज संवाद की क्षमता का लाभ संगठन को मिलेगा। विशेष संपर्क प्रमुख के रूप में वे समाज के प्रबुद्धजनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, विभिन्न संस्थाओं एवं आमजन से संपर्क एवं संवाद को और अधिक मजबूत करने का कार्य करेंगे।

इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने विनोद मिश्रा को नवीन दायित्व के लिए शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे अपनी कार्यशैली, अनुभव और सामाजिक संपर्कों के माध्यम से संगठन के कार्य को नई गति प्रदान करेंगे।

विनोद मिश्रा ने दायित्व मिलने पर संगठन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे समाज के प्रत्येक वर्ग से निरंतर संपर्क एवं संवाद स्थापित कर सामाजिक एकता, सेवा और राष्ट्रहित के कार्यों को आगे बढ़ाने का पूरा प्रयास करेंगे।

About admin

Check Also

पुराने स्कूल के पास घात लगाकर किया हमला, तीन लहूलुहान…

Jdnews Vision…. शैलेन्द्र सिंह चौहान….. लखनऊ : : गोसाईगंज क्षेत्र के गांव सेमरापीतपुर में बाजार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *