Jdnews Vision….
*वीबी जी रामजी योजना से 11.43 करोड़ स्वीकृत…
बिलासपुर, 13 अगस्त : : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी की मंशानुरूप जिले के शासकीय विद्यालयों में बालिकाओं के लिए बेहतर एवं सुरक्षित सुविधाएं सुनिश्चित करने की दिशा में बिलासपुर जिला प्रशासन ने एक महत्वपूर्ण पहल की है।
कलेक्टर संजय अग्रवाल ने स्कूल शिक्षा विभाग के साथ समन्वय करते हुए जिले के सभी ग्रामीण शासकीय विद्यालयों में बालिकाओं के लिए 315 शौचालयों की स्वीकृति प्रदान की है। ये शौचालय वीबी जी रामजी योजना के तहत निर्मित किए जाएंगे। इसके लिए कुल ₹11.43 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बेटियों के सम्मान और सुविधा को समर्पित यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों की छात्राओं के लिए स्वच्छता, सुरक्षा और गरिमा से जुड़ी महत्वपूर्ण सुविधा उपलब्ध कराएगी।
विद्यालयों में बालिकाओं के लिए पृथक शौचालय होने से उन्हें बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलेगा और स्कूल में उनकी नियमित उपस्थिति को भी बढ़ावा मिलेगा। यह पहल केवल शौचालय निर्माण तक सीमित नहीं, बल्कि बेटियों को सम्मानजनक, सुरक्षित और सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में एक सार्थक कदम है।
Jd News Vision