Breaking News

क्रेशर मिल में घुसकर चोरी करने वाले एवं चोरी का सामान खरीदने वाले कबाड़ी पर कोटा पुलिस का प्रहार….

Jdnews Vision…..

बिलासपुर : :  क्रेशर मिल में घुसकर चोरी करने वाले एवं चोरी का सामान खरीदने वाले कबाड़ी पर कोटा पुलिस का प्रहार…

*आरोपियों से सत प्रतिशत चोरी का माल एवं चोरी में इस्तमाल मोटर साइकिल जप्त किए गए…

पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह के के द्वारा चोरी के आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी करने निर्देशित किए जाने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) मधुलिका सिंह एवं अनुविभागीय पुलिस अधिकारी नूपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी कोटा शशिकांत भारद्वाज के नेतृत्व में थाना कोटा पुलिस ने चोरी के प्रकरण का 24 घंटे के भीतर सफल खुलासा करते हुए चोरी करने वाले दोनों आरोपियों एवं चोरी का माल खरीदने वाले आरोपिया को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।

 

दिनांक 11.08.2026 को प्रार्थी राजकुमार पिता मुरारी लाल गोयल निवासी रतनपुर थाना रतनपुर थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 10.08.2026 को बाकीघाट कोटा में स्थित गोयल क्रेशर उद्योग में अज्ञात आरोपियों के द्वारा रात्रि में 01 नग जैपलेट, 01 नग रोलर, 01 नग क्रेशर का साप्ट,01 नग जाली का साप्ट, 01 नग जाली, 01 टाइगर प्लेट, 02 जाली कवरिंग, 01 साइट प्लेट, एवं छोटे सामान कुल कीमती 50000 रुपये को चोरी कर ले गए है कि रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 649/2026 धारा 331(4), 305(ए), 317,3(5) बी.एन.एस. पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

 

घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर थाना कोटा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच कर घटना स्थल का निरीक्षण कर आस पास लगे हुए सी.सी.टी.वी. फुटेज एवं संदेहियों से पूछताछ करने पर आरोपी 01. रंजीत शिकारी पिता भरत शिकारी उम्र 25 वर्ष एवं 02. अमृत शिकारी पिता रामायण शिकारी उम्र 40 वर्ष निवासी बाकीघाट सोनवानी तालाब के पास कोटा को गिरफ्तार कर पूछताछ करने पर अपने साथियों के साथ चोरी करना कबूल करने एवं चोरी की संपत्ति को आरोपिया मालती मानिकपुरी पति कलेश राम मानिकपुरी उम्र 50 वर्ष निवासी मौहारखार कोटा को बेचना स्वीकार किया गया है।

 

प्रकरण में आरोपियों के कब्जे से शत प्रतिशत चोरी की संपत्ति को बरामद कर पुलिस के कब्जे में लिया गया है।

 

उक्त सम्पूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी शशिकांत भारद्वाज, सउनि शिव कुमार साहू, प्रधान आरक्षक सत्य प्रकाश यादव तथा आरक्षक 1356 संजय श्याम, आरक्षक 1040 विनोद यादव का सराहनीय योगदान रहा।

About admin

Check Also

ठेका श्रमिक को धारदार हथियार से मारपीट करने वाले एक आरोपी तथा दो अपचारी बालक गिरफ्तारeehuc 

Jdnews Vision…. बिलासपुर(छ0ग0) : :  14.09.थाना-सीपत: ठेका श्रमिक को धारदार हथियार से मारपीट करने वाले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *