Breaking News

ऑल इंडिया रिटायर्ड रेलवे मेंस फेडरेशन हटिया शाखा ने 80 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम से मनाया….

Jdnews Vision….

हटिया /राँची : : 15 अगस्त 2026 को ऑल इंडिया रिटायर्ड रेलवे मेंस फेडरेशन हटिया शाखा के द्वारा फेडरेशन हटिया के परिसर में 80 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। मंच का संचालन चंचल कुमार सिंह सचिव द्वारा किया गया। संजीव रमन द्वारा झंडा फहराया गया।

अपने संबोधन में कहा कि हमारे पूर्वजों ने अपनी जान की कुर्बानी देकर जो स्वतंत्रता अर्जित की है उसे बचाना हमलोगों का कर्तव्य है। मुख्य वक्ता चंचल कुमार सिंह सचिव, नित्या लाल, जयराम प्रसाद तथा सुबोध लाल थे। तिरंगा फहराने के उपरांत मासिक बैठक रखा गया जिसमें लगभग 100 लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम के प्रारंभ में अगस्त माह में जन्मे 3 पेंशनरों को टाफी और पेन भेंटकर सम्मानित किया गया और 6 नये सदस्यों को फेडरेशन की सदस्यता दी गई।

फेडरेशन के केन्द्रीय संगठन द्वारा 2 लोगों ए एन राव तथा काली दास मुंडा को सी ई सी के रूप में चुना गया। वित्त प्रबंधक बी एल हलधर ने जुलाई माह का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। 12 से 15 सदस्यों का टीम आगामी 31 अक्टूबर तथा 01 नवंबर को प्रयागराज में आयोजित होने वाले केन्द्रीय महासभा में शामिल होने का फैसला लिया गया। अगला मासिक बैठक 13 सितंबर को प्रस्तावित है। अध्यक्ष काली दास मुंडा के धन्यवाद ज्ञापन के साथ ही कार्यक्रम को समाप्त किया गया। समाचार संकलन अशोक प्रसाद मिडिया प्रभारी द्वारा किया गया।

About admin

Check Also

DIPR Manipur Calls for Collective Action to Tackle Growing E-Waste Menace…

Jdnews Vision… Imphal, November 6,: : The Directorate of Information and Public Relations (DIPR) organised …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *