Breaking News

राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन का धरना पांचवें दिन भी जारी रहा….

जेडी न्यूज़ विज़न…..

(सुरेन्द्र कुमार वर्मा)

लखनऊ  : : गोसाई गंज में राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन द्वारा दिनांक 30/04/2026 से चल रहा अनिश्चितकालीन धरना सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गोसाईगंज में पांचवें दिन भी जारी रहा क्षेत्र के किसानो एवम मजदूरो से सम्बन्धित गैस बिजली स्वास्थ्य समास्याओं को लेकर चलाया जा रहा है धरने पर पहले दिन स्वास्थ्य विभाग के अधिकरी पहुंचे लेकिन स्वास्थ्य से संबंधित किसी भी समास्या का समाधान नहीं हुआ और वार्ता बिफल हो गयी अन्य विभागों से कोई भी अधिकारी अभी तक किसानों की समास्याओं को सुनने के लिए धरने पर नही पहुंचा जिसके कारण किसानो मे काफी आक्रोश है धरने पर बैठे किसानों ने आज पैदल मार्च करना तय किया था लेकिन बरसात अधिक होने से पैदल मार्च टाल दिया गया धरने पर आज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष प्रताप बहादुर प्रदेश सचिव दिनेश यादव मंडल महामंत्री हरिपाल सिंह जिला महामंत्री राम सिंह धीमान और अन्य बरिष्ट पदाधिकारी पहुंचे और तय किया कि कल 5-5-2026 को होने वाली ब्लाक मोहनलालगंज की मासिक बैठक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गोसाईगंज पर होगी धरने पर उपस्थित प्रदेश सचिव दिनेश यादव ने बताया कि कल पंचायत में तय कर बड़े आंदोलन की तैयारी की जाएगी सभी पदाधिकारियों से निवेदन है कि कल 11 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोसाईगंज पहुंचे।

About admin

Check Also

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के 76 वें जन्मदिन पर किया गया फल वितरण….

Jdnews Vision ….. बलरामपुर : : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के 76 वें जन्मदिन पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *